ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर

वनटांगियों के साथ दीपावली मनायेंगे मुख्यमंत्री योगी

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
11/11/2023 at 9:47 PM IST
in गोरखपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

गोरखपुर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ’रविवार को वनटांगियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करेंगे और जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों को 153 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का दीपावली उपहार भी देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी को गोरखपुर जिले के वनटांगिया गांव बेकरार है। 2009 से प्रज्ज्वलित भरोसे के दीपक में आत्मीयता का तेल भरने आ रहे योगी आदित्यनाथ के स्वागत को लेकर कुसम्ही जंगल के बीच बसे जंगल तिकोनिया नंबर तीन गांव में चहुंओर उल्लास छाया हुआ है। योगी रविवार को यहां वनवासियों के साथ दीपावली मनाएंगे। साथ ही जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों को 153 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का दीपावली उपहार भी देंगे।

करीब सौ साल तक उपेक्षा का दंश झेलने को अभिशप्त रहे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन को अब जिले के अति विशिष्ट गांव के रूप में जाना जाता है। इसकी वजह है 2017 से ही मुख्यमंत्री योगी द्वारा इस गांव में दीपोत्सव मनाना। योगी यहां वर्ष 2009 से ही बतौर सांसद यहां दीपावली मनाते रहे हैं और छह साल पहले मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने खुद द्वारा शुरू की गई परंपरा में रुकावट नहीं आने दी है। बतौर मुख्यमंत्री वह रविवार को लगातार सातवीं बार वनटांगियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करेंगे।
उल्लेखनीय है योगी के कदम पड़ने के साथ ही वनटांगियों की बदहाली खुशहाली में बदलती चली गई। बतौर सांसद उन्होंने लोकसभा में वनटांगिया अधिकारों के लिए लड़कर 2010 में अपने स्थान पर बने रहने का अधिकार पत्र दिलाया। 2017 में मुख्यमंत्री बने तो वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देकर उन्हें शासन प्रदत्त सभी सुविधाओं का हकदार बना दिया।
योगी ने वनटांगिया गांवों को आवास, सड़क, बिजली, पानी, स्कूल जैसे संसाधनों के साथ ही यहां रहने वालों को जनहित की सभी योजनाओं से आच्छादित कर दिया है। रविवार को वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तो गांव के लोग भी उमंग.तरंग के साथ स्वागत को तैयार हैं रविवार को जंगल तिकोनिया नंबर तीन में वनटांगिया दीपोत्सव मनाने के साथ ही मुख्यमंत्री जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों को 153 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का दीपावली गिफ्ट भी देंगे। मुख्यमंत्री के हाथों 91 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 62 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।

Previous Post

कम्पोजिट विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ग्राम प्रधान का रहा विशेष योगदान

Next Post

पराली जलाने के आरोप में इन दो किसानों पर लगा जुर्माना एफ आईआर दर्ज

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

पूर्व प्रधान सुनील मोदनवाल के 61 वे जन्मदिन पर किया गया पौधरोपण
गोरखपुर

पूर्व प्रधान सुनील मोदनवाल के 61 वे जन्मदिन पर किया गया पौधरोपण

12/07/2025 at 3:28 PM IST
गुरु पूर्णिमा पर गोरखपुर में सीएम योगी का वृक्षारोपण संदेश – ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रदेश ने रचा इतिहास
गोरखपुर

गुरु पूर्णिमा पर गोरखपुर में सीएम योगी का वृक्षारोपण संदेश – ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रदेश ने रचा इतिहास

10/07/2025 at 7:31 AM IST
“माँ के नाम एक वृक्ष” गोरखपुर में वृक्षारोपण कर बोले सांसद रवि किशन, मिला आत्मिक सुख
गोरखपुर

“माँ के नाम एक वृक्ष” गोरखपुर में वृक्षारोपण कर बोले सांसद रवि किशन, मिला आत्मिक सुख

10/07/2025 at 7:19 AM IST
अशोक मुथा जैन ने संभाला गोरखपुर ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक का कार्यभार.अपराध नियंत्रण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
गोरखपुर

अशोक मुथा जैन ने संभाला गोरखपुर ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक का कार्यभार.अपराध नियंत्रण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

05/07/2025 at 11:27 AM IST
कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
गोरखपुर

कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

03/07/2025 at 12:52 PM IST
गोरखनाथ मंदिर में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 4 जुलाई से शुरू होगी श्रीराम कथा
गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 4 जुलाई से शुरू होगी श्रीराम कथा

03/07/2025 at 11:23 AM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved