ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी ने सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
21/07/2024 at 11:03 PM IST
in गोरखपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

 

गोरखपुर। रविवार को गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और आस्था का उल्लास देखते ही बनता है। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ द्वारा विशेष अनुष्ठान पूर्ण किए जाने के साथ गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत योगी मिथिलेशनाथ समेत सभी नाथ योगियों ने भी गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को नाथपंथ की परंपरा के अनुसार उन्हें तिलक लगाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के पवित्र पर्व पर मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर की शक्तिपीठ में भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से रुद्राभिषेक किया रुद्राभिषेक पूर्ण होने पर उन्होंने देवाधिदेव महादेव शिव शंकर से चराचर जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुखमय, समृद्धमय और शांतिमय जीवन की कामना की।

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व मुख्यमंत्री ने शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ का नाथपंथ की परंपरा के अनुसार विशिष्ट पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ, दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ समेत नाथपंथ के सभी गुरुजन का भी पूजन-अर्चन कर श्रद्धा निवेदित की और लोक कल्याण के पथ पर मार्गदर्शन के लिए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की साथ ही गुरु पूर्णिमा पर गुरुजन को समर्पित रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से लोकमंगल की प्रार्थना की और गोवंश की सेवा कर उन्हें गुड़ खिलाया। गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा का विशेष अनुष्ठान तड़के ही प्रारंभ हो गया और सामूहिक आरती के साथ अनुष्ठान की पूर्णता हुई। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

यूं तो गोरक्षपीठाधीश्वर योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं, गुरु गोरखनाथ तथा नाथपंथ के गुरुजन का दर्शन-पूजन उनकी दिनचर्या का हिस्सा होता है। पर, गुरु पूर्णिमा का अवसर गोरखनाथ मंदिर में विशिष्ट पूजा का होता है। रविवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सीएम योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायोगी गोरखनाथ, मंदिर परिसर में मौजूद सभी देव विग्रहों और नाथपंथ के गुरुओं की प्रतिमाओं के समक्ष विधि विधान के साथ पूजन किया।

आनुष्ठानिक कार्यक्रमों के क्रम में उन्होंने सबसे पहले नाथपंथ के आदिगुरु भगवान गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी पूजा की। वह परिसर में मौजूद सभी देव-विग्रहों के पास पहुंचे और उनका पूजन किया। उसके बाद वह बारी-बारी से बाबा गंभीरनाथ, अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ समेत ब्रह्मलीन गुरुओं की समाधि पर गए। सभी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर आशीर्वाद लिया

Previous Post

संस्कृत पाठशाला में आवासीय छात्रों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

Next Post

एएनएम से युवक ने किया अभद्र व्यवहार,जांच में जुटी पुलिस 

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

एम्स गोरखपुर ने मरीजों के लिए शुरू की फोन पर जानकारी सेवा
गोरखपुर

एम्स गोरखपुर ने मरीजों के लिए शुरू की फोन पर जानकारी सेवा

15/07/2025 at 9:49 PM IST
रवि किशन: परदे से संसद तक का सच्चा हीरो
गोरखपुर

रवि किशन: परदे से संसद तक का सच्चा हीरो

15/07/2025 at 9:40 PM IST
संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है/ बृजेश मणि मिश्र
गोरखपुर

संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है/ बृजेश मणि मिश्र

14/07/2025 at 5:07 PM IST
पूर्व प्रधान सुनील मोदनवाल के 61 वे जन्मदिन पर किया गया पौधरोपण
गोरखपुर

पूर्व प्रधान सुनील मोदनवाल के 61 वे जन्मदिन पर किया गया पौधरोपण

12/07/2025 at 3:28 PM IST
गुरु पूर्णिमा पर गोरखपुर में सीएम योगी का वृक्षारोपण संदेश – ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रदेश ने रचा इतिहास
गोरखपुर

गुरु पूर्णिमा पर गोरखपुर में सीएम योगी का वृक्षारोपण संदेश – ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रदेश ने रचा इतिहास

10/07/2025 at 7:31 AM IST
“माँ के नाम एक वृक्ष” गोरखपुर में वृक्षारोपण कर बोले सांसद रवि किशन, मिला आत्मिक सुख
गोरखपुर

“माँ के नाम एक वृक्ष” गोरखपुर में वृक्षारोपण कर बोले सांसद रवि किशन, मिला आत्मिक सुख

10/07/2025 at 7:19 AM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved