ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश जौनपुर

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाने के निशानेबाज दरोगा ने एक गो तस्कर के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार करने का ठोंका दावा

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
19/11/2024 at 12:38 PM IST
in जौनपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

रिपोर्ट हिमाशुं यादव

 

जौनपुर। थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ में गैंगेस्टर और गौ-तस्कर एवं शातिर अपराधी नीरज गौड़ को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर , एक खोखा कारतूस 09 एमएम तथा एक मोटरसाइकिल पल्सर बरामद करना बता रही है।

मुठभेड़ की कहांनी बताते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह बताते है कि एसपी के निर्देश पर आज सोमवार 18 नवंबर को थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग कर सन्दिग्ध वाहन एवं व्यक्ति, तलाश वांछित/वारन्टी पेन्डिग विवेचना, गैगेस्टर अपराधी की तलाशी कार्य हेतु नीभापुर में मौजूद थी। मुखबिर द्वारा बताया कि एक नीला पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश जो पशु तस्कर है लमहन (महराजगंज ) गांव में जानवर खरीदने के लिए गये थे दोनो मुंगराबादशाहपुर होते हुए इधर आ रहे है और मड़ियाहूं होते हुए जलालपुर जाएंगे,उनके पास असलहा भी है।

इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम वही खड़े होकर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखने लगे कि कुछ देर में एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखायी दी।
मोटरसाइकिल करीब आने पर पुलिस बल द्वारा सड़क पर सामने आकर रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त बदमाश मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ाकर भागने लगे। पीछा करने के दौरान पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस वालो के ऊपर लक्ष्य करके फायर कर दिया। बदमाशो को बार बार पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया फिर भी उपरोक्त बदमाश नहीं माने और जान से मारने की नियत से पुलिस वालो की तरफ फायर करते रहे। थानाध्यक्ष द्वारा आत्मरक्षार्थ एक राउंड फायर किया गया गोली एक बदमाश को लग गयी और वह गिरकर कराहने लगा।

दूसरा बदमाश भाग गया घायल बदमाश को देखा गया तो उसके दाहिने पैर मे गोली लगी थी और खून बह रहा था। पकड़े हुए बदमाश का नाम पूछा गया तो नीरज गौड़ पुत्र लालजी गौड़ निवासी ग्राम कोर्री थाना जलालपुर जौनपुर उम्र 30 वर्ष बताया। अपराधी को अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 03.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मुअसं 386/ 24 धारा 109(1), 3(5) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

तथा मौके से भागे हुए अभियुक्त संदीप पटेल पुत्र जयप्रकाश पटेल निवासी ग्राम सुगुलपुर थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर की तलाश की जा रही हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास जारी किया जिसके अनुसार लगभग आधा दर्जन मुकदमे थाना जलालपुर , खेतासराय , नेवढ़िया में पुश तस्करी , एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट जैसी घटनाओं के पंजीकृत है।

पुलिस ने गो तस्कर को मुठभेड़ दिखाकर गोली मारकर घायल कर दिया लेकिन यही पुलिस है जो जौनपुर के थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित कबीरूद्दीनपुर गाँव में एक जघन्यतम हत्याकांड के अभियुक्त रमेश यादव को पूरे सम्मान के साथ जेल पहुंचाया लखनऊ से जौनपुर लाते समय पुलिस की नतो गाड़ी पलटी न ही वह भागने का प्रयास किया जघन्यतम अपराध करने वाले बदमाश पर पुलिस का कोई कहर नहीं हो सका था। पुलिस का एक वह स्वरूप था एक यह भी स्वरूप और कहांनी है।

Previous Post

महिलाओं के सर पर प्रहार कर लूटपाट करने वाले युवक पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

गोरखपुर महोत्सव मकर संक्रांति की तैयारियों को लेकर एसएसपी ने बैठक 

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती
जौनपुर

अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

26/06/2025 at 8:03 PM IST
राष्ट्रीय पी. जी. कॉलेज, जमुहाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न
जौनपुर

राष्ट्रीय पी. जी. कॉलेज, जमुहाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न

21/06/2025 at 3:55 PM IST
रेल रोको अभियान को मेरा पूर्ण समर्थन डॉ प्रमोद कुमार सिंह – जिलाध्यक्ष कांग्रेस
जौनपुर

रेल रोको अभियान को मेरा पूर्ण समर्थन डॉ प्रमोद कुमार सिंह – जिलाध्यक्ष कांग्रेस

16/06/2025 at 4:55 PM IST
महराजगंज पुलिस की निवारक कार्रवाई, 8 अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर

महराजगंज पुलिस की निवारक कार्रवाई, 8 अभियुक्त गिरफ्तार

12/06/2025 at 8:42 AM IST
बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना चाहिए-स्वामी अंशपूर्णानंद जी महराज।
जौनपुर

सर्पमित्र मुरली वाले हौसला को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित 

12/06/2025 at 10:31 PM IST
बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना चाहिए-स्वामी अंशपूर्णानंद जी महराज।
जौनपुर

बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना चाहिए-स्वामी अंशपूर्णानंद जी महराज।

11/06/2025 at 6:53 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved