ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर

जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराए जाएं पीएम-सीएम आवास योजना से पक्के मकान : मुख्यमंत्री 

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
20/08/2024 at 11:17 AM IST
in गोरखपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि गरीबों को उजाड़ने का दुस्साहस करने वाले माफिया, दबंगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गरीबों की जमीन तो बचाई ही जाएगी, साथ ही जिन भी जरूरतमंदों को अभी पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

सीएम योगी ने उक्त निर्देश मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे और समस्या सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए। उनकी बात इत्मीनान से सुनने के बाद पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रभावी कार्रवाई करते हुए सबकी समस्या का समाधान हर हाल में किया जाएगा।

जमीन कब्जा किए जाने की कुछ शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है। सीएम योगी ने कहा कि राजस्व व पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें

जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

Previous Post

सीएम योगी ने किया एमपीआईटी में बन रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण

Next Post

त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें, त्यौहार में खलल डालने वालों की खैर नहीं : थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला 

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

अशोक मुथा जैन ने संभाला गोरखपुर ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक का कार्यभार.अपराध नियंत्रण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
गोरखपुर

अशोक मुथा जैन ने संभाला गोरखपुर ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक का कार्यभार.अपराध नियंत्रण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

05/07/2025 at 11:27 AM IST
कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
गोरखपुर

कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

03/07/2025 at 12:52 PM IST
गोरखनाथ मंदिर में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 4 जुलाई से शुरू होगी श्रीराम कथा
गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 4 जुलाई से शुरू होगी श्रीराम कथा

03/07/2025 at 11:23 AM IST
गोरखपुर बना आयुष शिक्षा का केंद्र: राष्ट्रपति मुर्मु ने दी हरित संदेश के साथ नई सौगात
गोरखपुर

मुख्यमंत्री की सहृदयता से भावविभोर हुई बिटिया ने कहा ‘महाराज जी जैसा कोई नहीं’

01/07/2025 at 10:32 PM IST
गोरखपुर बना आयुष शिक्षा का केंद्र: राष्ट्रपति मुर्मु ने दी हरित संदेश के साथ नई सौगात
गोरखपुर

गोरखपुर बना आयुष शिक्षा का केंद्र: राष्ट्रपति मुर्मु ने दी हरित संदेश के साथ नई सौगात

01/07/2025 at 10:01 PM IST
उत्तर प्रदेश को मिला पहला आयुष विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया लोकार्पण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण
गोरखपुर

उत्तर प्रदेश को मिला पहला आयुष विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया लोकार्पण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

01/07/2025 at 9:30 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved