ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश जौनपुर

जौनपुर में भाजपा नेता की हत्या: थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव के पास बदमाशो ने तड़तड़ाई गोलियां

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
07/03/2024 at 1:57 PM IST
in जौनपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

जौनपुर। जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर प्रयागराज मार्ग पर स्थित थाना सिकरारा क्षेत्र के बोधापुर गांव के पास सड़क पर आज गुरूवार 07 मार्च 24 को सुबह लगभग 10 बजे के आसपास गोलियों की तड़तड़ाई से जहां पूरा इलाका थर्रा उठा वहीं पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशो ने बोधापुर निवासी भाजपा नेता एवं पार्टी के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार कर फरार हो गए है। घटना के खबर मिलने पर थाने की पुलिस टीम सहित आसपास थानो की फोर्स एवं पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच कर निरीक्षण करने के बाद बदमाशो की तलाश में जुट गये है। हलांकि खबर लिखे जानें तक इस गोलीकांड के कारण का खुलासा नहीं हो सका था।

 

मिली खबर के अनुसार प्रमोद कुमार यादव भाजपा की जिला इकाई की कमेटी में जिला मंत्री के पद पर आसीन रहे है। प्रतिदिन की तरह आज सुबह लगभग 10 बजे दिन में अपने घर से जैसे ही जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर पहुंचे है मोटरसाइकिल सवार बदमाशो ने उनके उपर गोलियों की बौछार शुरू कर दिया प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बदमाशो ने ताबड़तोड़ प्रमोद के शरीर में सात गोलियों दागी और फरार हो गये। गोली लगने से घायल प्रमोद गिर कर छटपटाने लगे आसपास के लोग तत्काल उन्हे जिला अस्पताल लेकर भागे अस्पताल पहुंच कर उपचार शुरू होता कि प्रमोद कुमार यादव की मौत हो गई चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बदमाशो का पीछा जरूर किए लेकिन बदमाश हवा में असलहा लहराते भागने में सफल रहे। घटना की सूचना थाना सिकरारा को मिलते ही थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इसके साथ ही आसपास के थानो की फोर्स एवं पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बदमाशो को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को रवाना किया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बदमाश गोली मारने के बाद बदलापुर की ओर भागे थे। बदमाश पीले रंग के कपड़े पहने थे ऐसा आसपास के ग्रामीण जन बता रहे है।

इस गोलीकांड की घटना ने एक बार फिर जिले के पुलिसिंग की हनक पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। हलांकि अब जिला स्तरीय अधिकारी दावा कर रहे है कि जल्दी ही बदमाश जेल में नजर आएंगे।

लेकिन गोलीकांड की घटना पुलिस की हनक पर बड़ा सवाल है। इस कांड से पूरा इलाका कांप उठा है। आम जन एक ही बात कर रहा है कि प्रमोद कुमार यादव मिलनसार और सज्जन व्यक्ति रहे उनको क्यों और किसने गोली मारी है यह समझ के परे है। घटना की खबर मिलने के बाद भाजपा के नेतागण और जिला कमेटी के लोग घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक पहुंचते रहे और अपने दल के नेता की हत्या पर शोकाकुल नजर आये। इस घटना से बोधापुर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

Previous Post

जमीनी विवाद को लेकर हत्या,थाना प्रभारी हुआ निलंबित,मुकदमा दर्ज, हत्यारा गिरफ्तार

Next Post

वृक्षारोपण ही पर्यावरण को सुंदर बनता है समीर अहमद

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती
जौनपुर

अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

26/06/2025 at 8:03 PM IST
राष्ट्रीय पी. जी. कॉलेज, जमुहाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न
जौनपुर

राष्ट्रीय पी. जी. कॉलेज, जमुहाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न

21/06/2025 at 3:55 PM IST
रेल रोको अभियान को मेरा पूर्ण समर्थन डॉ प्रमोद कुमार सिंह – जिलाध्यक्ष कांग्रेस
जौनपुर

रेल रोको अभियान को मेरा पूर्ण समर्थन डॉ प्रमोद कुमार सिंह – जिलाध्यक्ष कांग्रेस

16/06/2025 at 4:55 PM IST
महराजगंज पुलिस की निवारक कार्रवाई, 8 अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर

महराजगंज पुलिस की निवारक कार्रवाई, 8 अभियुक्त गिरफ्तार

12/06/2025 at 8:42 AM IST
बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना चाहिए-स्वामी अंशपूर्णानंद जी महराज।
जौनपुर

सर्पमित्र मुरली वाले हौसला को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित 

12/06/2025 at 10:31 PM IST
बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना चाहिए-स्वामी अंशपूर्णानंद जी महराज।
जौनपुर

बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना चाहिए-स्वामी अंशपूर्णानंद जी महराज।

11/06/2025 at 6:53 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved