ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर

पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल सतत विकास में नागरिक भागीदारी जरूरी

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
03/11/2023 at 7:52 PM IST
in गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के साथ सतत ग्रामीण विकास के लिए पारिस्थितिकी अनुकूल प्रौद्योगिकी को अपनाना जरूरी है। यह कोई आवश्यक नहीं यूरोप का कोई विकास मॉडल उत्तर प्रदेश के लिए भी कारगर हो। तकनीकी आज की आवश्यकता है, पर पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए प्राचीन देसी पद्धतियों से जोड़कर इसे आगे बढ़ाना होगा।

सीएम योगी शुक्रवार को दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘पर्यावरण, प्रौद्योगिकी और सतत ग्रामीण विकास’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन कर रहे थे। इसका आयोजन महाविद्यालय के भूगोल विभाग की तरफ से, भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है। बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण जल, भूमि, जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों का समन्वित रूप है। यदि भूमि रहने लायक न रहे, जल पीने लायक न रहे, जीव-जंतुओं का अस्तित्व संकट में रहे तो प्रौद्योगिकी का क्या महत्व रहेगा। पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को सरकार या संस्थानों के भरोसे छोड़ दिया जाता है। जैसे नगरों में कूड़ा प्रबंधन को नगरीय निकायों की जिम्मेदारी मान ली जाती है। जबकि यह नागरिक जिम्मेदारी ज्यादा है। साथ ही इसमें महत्वपूर्ण आयाम यह है कि इसमें प्रौद्योगिकी के योगदान को बेहतर कैसे बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और संस्थानों के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आए। उसके अनुकूल प्रौद्योगिकी अपनाए। इसके लिए नई प्रौद्योगिकी को देसी तकनीकी से जोड़कर जैव परिस्थिति के अनुकूल बनाकर अपनाना होगा।

 

सीएम योगी ने कहा कि भारतीय समाज प्राचीनकाल से ही पर्यावरण के लिए संवेदनशील रहा है। भारतीय मनीषा ने पृथ्वी को माता की संज्ञा दी है और कोई भी पुत्र मां पर प्रहार स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने दुनिया के लिए सतत विकास लक्ष्य तय किए। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ पर्यावरण को भी सम्मिलित किया गया। इन लक्ष्यों को 2030 तक प्राप्त करने को लेकर सभी देशों के प्रयास पर जोर दिया गया है।

Previous Post

प्रॉपर्टी डीलर की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Next Post

परिवर्तन का माध्यम बनती हैं विकास की योजनाएं:मुख्यमंत्री

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

अशोक मुथा जैन ने संभाला गोरखपुर ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक का कार्यभार.अपराध नियंत्रण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
गोरखपुर

अशोक मुथा जैन ने संभाला गोरखपुर ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक का कार्यभार.अपराध नियंत्रण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

05/07/2025 at 11:27 AM IST
कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
गोरखपुर

कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

03/07/2025 at 12:52 PM IST
गोरखनाथ मंदिर में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 4 जुलाई से शुरू होगी श्रीराम कथा
गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 4 जुलाई से शुरू होगी श्रीराम कथा

03/07/2025 at 11:23 AM IST
गोरखपुर बना आयुष शिक्षा का केंद्र: राष्ट्रपति मुर्मु ने दी हरित संदेश के साथ नई सौगात
गोरखपुर

मुख्यमंत्री की सहृदयता से भावविभोर हुई बिटिया ने कहा ‘महाराज जी जैसा कोई नहीं’

01/07/2025 at 10:32 PM IST
गोरखपुर बना आयुष शिक्षा का केंद्र: राष्ट्रपति मुर्मु ने दी हरित संदेश के साथ नई सौगात
गोरखपुर

गोरखपुर बना आयुष शिक्षा का केंद्र: राष्ट्रपति मुर्मु ने दी हरित संदेश के साथ नई सौगात

01/07/2025 at 10:01 PM IST
उत्तर प्रदेश को मिला पहला आयुष विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया लोकार्पण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण
गोरखपुर

उत्तर प्रदेश को मिला पहला आयुष विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया लोकार्पण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

01/07/2025 at 9:30 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved