ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर

पर्यावरण के लिए खतरनाक कारकों से करें परहेज:मुख्यमंत्री 

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
24/01/2025 at 8:28 AM IST
in गोरखपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में हाथी रेस्क्यू सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही तितली उद्यान का लोकार्पण और कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां पौधरोपण किया। हाथी-गैंडा (हर व गौरी) को गन्ना-केला, गुड़-चना आदि भी खिलाया। एनपीए एकेडमी की विद्यार्थी कृतिका व वैष्णव ने मुख्यमंत्री को उनका चित्र भेंट किया।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जानवरों के मन में भी संवेदना है। कोई उन्हें आत्मीयता दे, ठीक व्यवहार रखे तो आसानी के साथ वे मनुष्य के पास आना चाहते हैं। प्रकृति-पर्यावरण, जीव-जंतुओं, पशु-पक्षियों के साथ हमारा व्यवहार संवेदनशील है तो हम संतुलन बनाए रख सकते हैं। यदि हम पर्यावरण के अनुकूल हैं तो पर्यावरण हमें उत्तम वातावरण देगा। सीएम ने कहा कि 121 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस प्राणि उद्यान में हर तरह के 350 से अधिक प्राणि (पशु-पक्षी आदि) हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात-आठ वर्ष के अंदर 100 करोड़ से अधिक पौधरोपण किया गया है। इससे यूपी का वनाच्छादन बढ़ा है। अनवरत इसमें वृद्धि भी हो रही है। कैंपियरगंज में जटायु संरक्षण केंद्र भी बन रहा है। हमारा प्रयास है कि लैंड जल्द उपलब्ध हो जाती है तो हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्टिक यूनिवर्सिटी का सेंटर इंस्टीट्यूशन व यूनिवर्सिटी के रूप में स्थापित किया जाए, क्योंकि यह आज की आवश्यकता है।

 

पर्यावरण के लिए खतरनाक कारकों से करें परहेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी को पर्यावरण का महत्व पता लगना चाहिए। पर्यावरण के लिए खतरनाक कारकों से परहेज करना चाहिए। इससे वर्तमान व भावी पीढ़ी का भविष्य़ सुरक्षित है। सीएम ने अपील की कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें, इससे पर्यावरण बचेगा। पर्यावरण बचेगा तो वर्तमान व भविष्य़ भी उज्ज्वल होगा। आबादी के साथ मनुष्य की आवश्यकताएं भी बढ़ रही हैं। हर व्यक्ति वर्ष में दस पेड़ लगाए। पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले उपायों से जुड़ें। बरसात के पानी के संरक्षण के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा दें, जल की बर्बादी न होl

Previous Post

मुख्यमंत्री ने शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में हाथी रेस्क्यू सेंटर का उद्घाटन किया

Next Post

आबादी सखनी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

अशोक मुथा जैन ने संभाला गोरखपुर ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक का कार्यभार.अपराध नियंत्रण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
गोरखपुर

अशोक मुथा जैन ने संभाला गोरखपुर ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक का कार्यभार.अपराध नियंत्रण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

05/07/2025 at 11:27 AM IST
कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
गोरखपुर

कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

03/07/2025 at 12:52 PM IST
गोरखनाथ मंदिर में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 4 जुलाई से शुरू होगी श्रीराम कथा
गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 4 जुलाई से शुरू होगी श्रीराम कथा

03/07/2025 at 11:23 AM IST
गोरखपुर बना आयुष शिक्षा का केंद्र: राष्ट्रपति मुर्मु ने दी हरित संदेश के साथ नई सौगात
गोरखपुर

मुख्यमंत्री की सहृदयता से भावविभोर हुई बिटिया ने कहा ‘महाराज जी जैसा कोई नहीं’

01/07/2025 at 10:32 PM IST
गोरखपुर बना आयुष शिक्षा का केंद्र: राष्ट्रपति मुर्मु ने दी हरित संदेश के साथ नई सौगात
गोरखपुर

गोरखपुर बना आयुष शिक्षा का केंद्र: राष्ट्रपति मुर्मु ने दी हरित संदेश के साथ नई सौगात

01/07/2025 at 10:01 PM IST
उत्तर प्रदेश को मिला पहला आयुष विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया लोकार्पण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण
गोरखपुर

उत्तर प्रदेश को मिला पहला आयुष विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया लोकार्पण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

01/07/2025 at 9:30 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved