महराजगंज जौनपुर क्षेत्र के सवंसा ग्राम स्थित यादवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लवकुश भाजपा मंडल अध्यक्ष महराजगंज के आयोजन में दिनांक 30 नवंबर 2024 को सुबह 6:00 बजे भगवान श्री रामचंद्र दर्शन अयोध्या नि:शुल्क यात्रा का प्रारंभ करेंगे। वही क्षेत्रवासियों से अनुरोध करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में चलकर भगवान श्री रामचंद्र जी का दर्शन करें यह यात्रा प्रारंभ उनके पैतृक आवास से शुरू होगी वहीं यादवेंद्र प्रताप सिंह लवकुश की प्रधान पत्नी अनामिका द्वारा महिलाओं से भी अनुरोध किया गया है। अधिक से अधिक संख्या में चलकर भगवान के दिव्य स्वरूप का दर्शन करें।