ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर

अब तक हो चुके हैं तीन लाख बेटियों के हाथ पीले:मुख्यमंत्री योगी

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
10/12/2023 at 1:28 PM IST
in गोरखपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

गोरखपुर- दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुँचे ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब सरकार संवेदनशील होती है तो गरीब-कमजोर लोगों की सुनवाई होती है। उन्हें बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शिता के साथ शासन की योजनाओं का लाभ मिलता है। केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार ऐसी ही संवेदनशील सरकार है। यह सरकार बिना भेदभाव शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तो पहुंचा ही रही है, जन सहयोग से समाज की कुरीतियों को समाप्त करने का भी प्रयास कर रही है।

सीएम योगी शनिवार को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में 1500 जोड़ों के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम डबल इंजन सरकार के प्रयासों और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार का आयोजन है। दहेज की कुरीति से कई गरीब परिवार विवाह के पवित्र यज्ञ से वंचित हो जाते थे। बाल विवाह से पूरी तरह छुटकारा पाने के साथ दहेज के अत्याचार को समाप्त करने की दिशा में यह आयोजन अभिनव प्रयास है। उन्होंने कहा कि हमें समाज में किसी भी ऐसी कुरीति को पनपने नहीं देना है जो समाज के विकास में बाधक हो।
मौके पर सीएम आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक करीब तीन लाख शादियां करा चुकी है। 2017 के पूर्व प्रति जोड़े विवाह पर 31 हजार रुपये खर्च किए जाते थे बाद में इसे बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इस निमित्त हर जरूरी कदम उठा रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मातृ वंदना जैसे कई कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा व प्रेरणा की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने संसद में एक नया विधेयक भी पारित किया है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत व नगर निकायों की तर्ज पर संसद व विधानसभाओं में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में 01करोड़ 75 लाख तथा देश में 9 करोड़ 60 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है। अब तो इस योजना के तहत होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर मिलना भी शुरू हो चुका है। उन्होंने गरीबों को मकान, शौचालय, आयुष्मान कार्ड देने की योजनाओं को उन्हें गरीबी से उबारने के साथ महिला सशक्तिकरण के अभियान का हिस्सा बताया।
सीएम योगी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को और मजबूती देने के लिए उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई तक 15000 रुपये का पैकेज उपलब्ध कराया जाता है। नए वित्तीय वर्ष में इसे बढ़ाकर 25000 रुपये कर दिया जाएगा। बेटी की पढ़ाई तो मुक्त होगी ही, उसके अन्य खर्चो के लिए भी इस योजना से राशि मिल जाएगीl
समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित इस समारोह में 1500 जोड़े विवाह के पावन बंधन में बंधे। नवयुगलों में हिन्दू, मुस्लिम दोनों शामिल रहे। सभी नव दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंच से दस नवयुगलों को प्रमाण पत्र और उपहार-शगुन किट भेंट किया। प्रमाण पत्र देने के दौरान मुख्यमंत्री ने जोड़ों से आत्मीय संवाद भी किया।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने कहा तो हेलिकॉप्टर के पास आए बच्चे मिलाया हाथ दुलार के साथ दिया आशीर्वाद

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के द्वारा विकास भवन महराजगंज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस।

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

गोरखपुर बना आयुष शिक्षा का केंद्र: राष्ट्रपति मुर्मु ने दी हरित संदेश के साथ नई सौगात
गोरखपुर

मुख्यमंत्री की सहृदयता से भावविभोर हुई बिटिया ने कहा ‘महाराज जी जैसा कोई नहीं’

01/07/2025 at 10:32 PM IST
गोरखपुर बना आयुष शिक्षा का केंद्र: राष्ट्रपति मुर्मु ने दी हरित संदेश के साथ नई सौगात
गोरखपुर

गोरखपुर बना आयुष शिक्षा का केंद्र: राष्ट्रपति मुर्मु ने दी हरित संदेश के साथ नई सौगात

01/07/2025 at 10:01 PM IST
उत्तर प्रदेश को मिला पहला आयुष विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया लोकार्पण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण
गोरखपुर

उत्तर प्रदेश को मिला पहला आयुष विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया लोकार्पण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

01/07/2025 at 9:30 PM IST
ज्योति इंटर कालेज ने किया महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत
गोरखपुर

ज्योति इंटर कालेज ने किया महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत

01/07/2025 at 4:18 PM IST
राष्ट्रपति के आगमन से एमजीयूजी की उपलब्धियों में जुड़ेगा स्वर्णिम अध्याय
गोरखपुर

राष्ट्रपति के आगमन से एमजीयूजी की उपलब्धियों में जुड़ेगा स्वर्णिम अध्याय

30/06/2025 at 10:31 PM IST
गोरखनाथ मंदिर पहुंचीं महामहिम राष्ट्रपति, किया पूजन और लिया आशीर्वाद
गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर पहुंचीं महामहिम राष्ट्रपति, किया पूजन और लिया आशीर्वाद

30/06/2025 at 10:29 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved