महराजगंज/जौनपुर महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत कल्यानपुर निवासी प्रयागराज बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के सदस्य श्रीकांत मिश्रा के पिता के त्रयोदशाह कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का आगमन बुधवार 21 सितंबर 2022 को हो रहा है इस बात की जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज अमित पाण्डेय ने दी उन्होंने बताया कि उनके साथ साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय भी शिरकत करेंगे त्रयोदशा कार्यक्रम में सायं 4:00 बजे पहुंचकर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि देंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे तथा जिले के सभी ब्लॉक के अध्यक्ष और डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र, धनंजय तिवारी,माताफेर मिश्र, जगदीश उपाध्याय तथा सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।