ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश

एक मंत्री, दो पूर्व मंत्री व तीन पूर्व सांसद समेत 121 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
08/03/2022 at 8:18 AM IST
in उत्तर प्रदेश
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

जौनपुर।प्रदेश सरकार के एक मंत्री, दो पूर्व मंत्री व तीन पूर्व सांसद समेत 121 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया चुनाव मैदान में हैं। शाम पांच बजे तक करीब 54 प्रतिशत मतदान हुआ।

हलाकि दोपहर की अपेक्षा सुबह में भीड़ ज्यादा रही। तापमान बढ़ने के साथ बूथ पर भीड़ की संख्या कम होती रही। कुछ बूथों पर दस बजे से ही सन्नाटे की स्थिति हो गई। मतदान शुरू होते ही अधिकांश लोग सुबह ही मतदान की लाइन में लगकर अपना मतदान कर दिए। करीब दस बजे के बाद बूथों पर भीड़ कम होने लगी। जाने के बाद लोग तुरंत मतदान कर निकल जाते रहे, हालांकि इस दौरान लोगों को लाइन में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ा।

जनपद के जिला मुख्यालय सहित ग्रामीणांचलों में बनाये गये मतदान केन्द्रों पर विधानसभा सामान्य चुनाव का मतदान सोमवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। ऐसे में सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया जिसका फैसला 10 मार्च को मतगणना के बाद होगा। जनपद की सभी 9 विधानसभाओं में प्रातः 7 बजे से शुरू मतदान सायं 6 बजे तक चली। चुनाव के बाबत सभी विधानसभाओं में 2145 मतदान केन्द्रों पर 3948 मतदेय स्थल बनाये गये जहां 35 लाख से अधिक मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाना था लेकिन काफी लोगों ने किन्हीं कारणवश मतदान नहीं किया। मतदाताओं की सुविधा के लिये आयोग के निर्देशानुसार अत्यन्त बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था रही। साथ ही महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु सभी विधानसभाओं में एक-एक आल वूमन बूथ बनाये गये तथा 357 मॉडल बूथ बनाये गये। वहीं निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण मतदान कराने के लिये 17372 कार्मिक लगाये गये थे जहां 261 सेक्टर, 32 जोन एवं 3 सुपर जोन बनाये गये थे। सभी सेक्टर, जोनल एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ सेक्टर, जोनल एवं सुपर जोनल पुलिस अधिकारी लगाये गये थे। प्रत्येक बूथ पर केन्द्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स लगायी गयी थी। कुल 2315 बूथों पर वेबकास्टिंग एवं 1633 बूथों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है। साथ ही 366 माइको आब्जर्वर लगाये गये थे। चुनाव के बाबत जिलाधिकारी मनीष वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मयफोर्स जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का जायजा लिये। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये सुरक्षा व शान्ति के लिये सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिये। मतदान होने के पश्चात ईवीएम को सुरक्षित रूप से पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में बनाये गये स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया। ईवीएम की निगरानी के लिये त्रिस्तरीय सुरक्षा एवं 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी लगायी गयी जहां बताया गया कि 8-8 घण्टे की ड्यूटी के अनुसार मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी।

Previous Post

पुलिस थाना कठूमर ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी किया गिरफ्तार।

Next Post

सपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा।

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी का जनता दर्शन और गुरुद्वारा लोकार्पण
गोरखपुर

गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी का जनता दर्शन और गुरुद्वारा लोकार्पण

24/08/2025 at 3:44 PM IST
गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, दो कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर

गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, दो कल्याण मंडपम का लोकार्पण

24/08/2025 at 9:28 AM IST
जिला कारागार गोरखपुर में कैदियों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित
गोरखपुर

जिला कारागार गोरखपुर में कैदियों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

24/08/2025 at 9:25 AM IST
डॉ विशद पटेल ने छात्रों को दी विशेष जानकारी छात्र हुए उत्साहित
जौनपुर

डॉ विशद पटेल ने छात्रों को दी विशेष जानकारी छात्र हुए उत्साहित

24/08/2025 at 9:21 AM IST
धूमधाम से मनाया गया बंधन बैंक का 10वा फाउंडेशन डे।
उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया बंधन बैंक का 10वा फाउंडेशन डे।

23/08/2025 at 4:44 PM IST
गोरखपुर को मिली सौगात की उम्मीद : सांसद रवि किशन ने रखी तीन बड़ी मांगें
गोरखपुर

गोरखपुर को मिली सौगात की उम्मीद : सांसद रवि किशन ने रखी तीन बड़ी मांगें

21/08/2025 at 10:38 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved