ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर

जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों से सख्ती से निबटे:मुख्यमंत्री योगी

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
12/10/2023 at 9:45 PM IST
in गोरखपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

 

गोरखपुर।दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर हाल में सबकी पीड़ा का निवारण कराया जाएगा। यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है। हर मामले में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिनके पास पक्का आवास नहीं है, उन्हें पीएम-सीएम आवास योजना से मकान मिलेगा। जिन्हें इलाज की आवश्यकता है, उनके मुकम्मल इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण उसकी सन्तुष्टि के मुताबिक कराया जाएगा।
सीएम योगी ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 225 लोगों की समस्याएं सुनीं। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद गए। इत्मीनान से एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को जरूरी निर्देश के साथ संदर्भित किया। साथ ही आश्वस्त किया कि परेशान मत होइए, समस्या समाधान के लिए त्वरित व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान इलाज के लिए मदद की गुहार करने आए लोगों से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि सभी जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं।

पुलिस व राजस्व से संबंधित मामलों में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मामले में समाधान जल्दी से हो। साथ ही कार्यवाही ऐसी हो कि लोगों को दोबारा परेशान न होना पड़े। जनता दर्शन में कई जिलों से फरियादी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाए। साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों के मकान बनवाए जाएं। अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

Previous Post

अनियमितता देख नाराज हुई ईओ ठेकेदार को लगाई फटकार 

Next Post

लेखपाल के ऊपर हमले में गिरफ्तारी न होने पर संघ ने दिया धरना, चार दिन बाद पुलिस की पहुंच से दूर आरोपी

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

ढोल नगाड़ों के बीच हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन
गोरखपुर

ढोल नगाड़ों के बीच हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन

06/09/2025 at 10:31 PM IST
शिक्षक चरित्रवान राष्ट्र समर्पित नागरिकों का करें निर्माण- राधेश्याम
गोरखपुर

शिक्षक चरित्रवान राष्ट्र समर्पित नागरिकों का करें निर्माण- राधेश्याम

05/09/2025 at 9:56 PM IST
शानोशौकत से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
गोरखपुर

शानोशौकत से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

05/09/2025 at 1:43 PM IST
गोरखपुर में सनसनी : पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
क्राइम

गोरखपुर में सनसनी : पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

05/09/2025 at 9:06 AM IST
गणपति महराज के विशाल भंडारे हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
गोरखपुर

गणपति महराज के विशाल भंडारे हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

04/09/2025 at 8:49 PM IST
चित्रकला प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान राजनन्दनी मोदनवाल एंव निशा विश्वकर्मा ने प्राप्त किया
गोरखपुर

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजनन्दनी मोदनवाल एंव निशा विश्वकर्मा ने प्राप्त किया

03/09/2025 at 2:08 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved