परतावल। महराजगंज जिले के परतावल ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा पिपरपाती निवासी उर्जावान समाजसेवी रवि राणा को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि समाजसेवी रवि राणा के सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय गतिविधियों को देखते हुए उन्हें देश के सर्वांगीण विकास, समृद्ध भारत व भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए महराजगंज जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने यह अपेक्षा जताया है कि संगठन के प्रति ईमानदारी व निष्ठा के साथ काम करेंगे और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने रवि राणा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उनके मनोनयन पर क्षेत्र के शनि राणा, अरविंद, गोलू, बिबेक त्रिपाठी, सोहन चौधरी, विश्वास तिवारी, सन्नी तिवारी, बिबेक कन्नौजिया, आकाश आदि लोगों ने बधाई दी है।