ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर में तैनात PAC जवान की सड़क हादसे में मौत

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
02/09/2025 at 8:28 AM IST
in गोरखपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात 30वीं वाहिनी PAC गोंडा के आरक्षी अभिषेक दूबे (27) की सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। अभिषेक अपनी बुलेट से गोरखनाथ मंदिर ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। रास्ते में बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा के पास अचानक बुलेट डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ पीछे बैठे पीआरडी जवान मार्कंडेय भी घायल हुए हैं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुलेट का स्लेटर फंस गया था, जिसके कारण गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई और काफी दूर तक डिवाइडर पर तेज रफ्तार से दौड़ती रही। इसी दौरान अभिषेक बाइक से गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सड़क किनारे लेटाया और पुलिस को सूचना दी। करीब दस मिनट बाद बेलीपार थाने के प्रभारी विशाल सिंह मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

 

डॉक्टरों ने बताया कि अभिषेक के सीने में गहरी चोट लगी थी और उनका फेफड़ा डैमेज हो गया था। हालत गंभीर देख उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है।

 

अभिषेक दूबे गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के खिरकिटा दूबे गांव के रहने वाले थे। उनके पिता अश्वनी दूबे श्रावस्ती जिले में यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं। अभिषेक की शादी इसी साल 8 मई को हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में कोहराम मच गया। पत्नी लगातार फोन पर पति की स्थिति जानना चाह रही थी, लेकिन परिवारजन सच्चाई बताने से बचते रहे। अंततः बड़े भाई ने पूरी जानकारी दी तो फोन पर ही उनकी पत्नी फफक कर रो पड़ीं।

 

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार अभिषेक अपने गांव से सुबह करीब 9 बजे निकले थे। रास्ते में उन्हें पीआरडी जवान मार्कंडेय मिले, जिन्हें उन्होंने बाइक पर साथ बैठा लिया था। महावीर छपरा के पास अचानक हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि अभिषेक घटना के बाद काफी देर तक तड़पते रहे और बार-बार पानी मांग रहे थे।

 

चार महीने पहले ही शादी करने वाले जवान की असमय मौत की खबर से परिवार टूट गया है। गांव में भी मातम का माहौल है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous Post

श्री श्री गणेश पूजा पंडाल में भजन गायिका रागनी एंव सोनी के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

Next Post

यात्रियों का मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

गणपति महाराज को लगे 501 किलो लड्डू का महाभोग
गोरखपुर

गणपति महाराज को लगे 501 किलो लड्डू का महाभोग

02/09/2025 at 8:40 AM IST
यात्रियों का मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
गोरखपुर

यात्रियों का मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

02/09/2025 at 8:31 AM IST
श्री श्री गणेश पूजा पंडाल में भजन गायिका रागनी एंव सोनी के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
गोरखपुर

श्री श्री गणेश पूजा पंडाल में भजन गायिका रागनी एंव सोनी के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

31/08/2025 at 10:51 PM IST
महिला ने लगाया मारपीट एंव अभद्रता का आरोप
गोरखपुर

महिला ने लगाया मारपीट एंव अभद्रता का आरोप

31/08/2025 at 7:50 PM IST
गणेश पूजा पंडाल में भजन गायक अर्जुन बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालू
गोरखपुर

गणेश पूजा पंडाल में भजन गायक अर्जुन बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालू

30/08/2025 at 10:28 PM IST
गजानन को लगे छप्पन भोग गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूँजते रहे पंडाल
गोरखपुर

गजानन को लगे छप्पन भोग गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूँजते रहे पंडाल

30/08/2025 at 8:03 AM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved