गोरखपुर। दिब्य चिराग एजुकेशन की प्रबन्धक सपना पाण्डेय ने किया 16 वी बार ब्लड डोनेट।मिली जानकारी के अनुसार सपना पाण्डेय ने बताया कि ब्लड डोनेट को सेवा का माध्यम बना चुकी हूं। सपना पाण्डेय ने बताया कि ब्लड डोनेट करने से पीरियड अनियमित होना।कमजोरी आना जैसी बातें केवल भर्म है।ब्लड डोनेट करने के बाद सामान्य डाइट से शरीर जल्दी रिकबर हो जाता हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की है कि वे भी इस नेक काम मे आगे आये।और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाये। इस साहसी कार्य के लिये शक्ति सेना सामाजिक संगठन ने सपना पाण्डेय को बधाई दी है। साथ ही शक्ति सेना सामाजिक संगठन के संयोजक पंकन मोदनवाल ने बताया कि सपना पाण्डेय की जितनी तारीफ की जाए वो कम ही होगा।सपना पाण्डेय समानसेवी के रूप चाहे वो लॉक डाउन वो चाहे वो कूड़ा करकट बीनने वाले बच्चों को शिक्षा देने की बात हो हर कदम पर सपना पाण्डेय काफी मेनहत की है।सपना पाण्डेय को बधाई देने में संजय गुप्ता, अमर चन्द जायसवाल,गोलू गुप्ता, सन्तोष शर्मा, नन्हेलाल, अमन मिश्रा, अजय गुप्ता, शनि सिंह, सतीश गौड़ सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है