महराजगंज जौनपुर क्षेत्र के सवंसा गांव निवासी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यादवेंद्र प्रताप सिंह लव कुश द्वारा भारतीय जनता पार्टी मंडल महराजगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष ने 2027 चुनाव को लेकर नए पदाधिकारीयों में जोश भरा कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ इस बार कमल खिलाना है। जिससे राष्ट्र का विकास हो एवं सभी का सम्मान हो इस मौके पर वर्तमान मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह मौजूद रहे उन्होंने कहा कि देश विकास की पथ पर अग्रसर है और घर-घर विकास की गंगा बह रही है। वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की इस मौके पर दोनो मंडल महामंत्री शुभेंद्र तिवारी एवं सन्तोष गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष सुषमा पटेल राम सिंह महेंद्र सरोज कृष्ण कुमार चौहान निर्भय सिंह विकाश मिश्रा मंडल मंत्री अंकित सिंह पुनीता विश्वकर्मा राजकुमार पटेल वीरेन्द्र मौर्या वशिष्ठ नारायण लालबहादुर गौतम एवं कोषाध्यक्ष सूचिका सिंह उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान मंडल महामंत्री आनन्द प्रकाश उपाध्याय ने क्रिया।