ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर

गोरखपुर विधि विधान से महानिशा पूजन कर मुख्यमंत्री योगी ने किया हवन

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
22/10/2023 at 9:01 PM IST
in गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

गोरखपुर।मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी तिथि को गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार विधि विधान से महानिशा पूजन व हवन किया। महानिशा पूजन अनुष्ठान से पूर्व उन्होंने वैदिक मंत्रों के बीच मां महागौरी की पूजा अर्चना की।

 

शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने अष्टमी तिथि के मान में रविवार रात गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में विशिष्ट महानिशा पूजा का अनुष्ठान पूर्ण कर लोक कल्याण की मंगलकामना की। रविवार पूर्वाह्न अयोध्याधाम से गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सोमवार सुबह नवमी तिथि के मान में कन्या पूजन तथा मंगलवार को दशमी तिथि पर गोरक्षपीठ से निकलने वाले परंपरागत विजयदशमी शोभायात्रा तक गोरक्षभूमि पर शक्ति की भक्ति में रत रहेंगे।

 

गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में महानिशा पूजा का अनुष्ठान रविवार रात गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रारम्भ हुआ। दो घंटे से अधिक चले अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर ने गौरी गणेश पूजन, वरुण पूजन, पीठ पूजन, यंत्र पूजन, मां दुर्गा का विधिवत् पूजन, भगवान राम-लक्ष्मण-सीता का षोडशोपचार पूजन, पूजन किया। साथ ही हवन की वेदी पर ब्रह्मा, विष्णु, रूद्र और अग्नि देवता का आह्वान कर पूजन किया। तदुपरांत लोक मंगल की कामना के साथ हवन किया। समस्त अनुष्ठान दुर्गा सप्तसती के पाठ एवं वैदिक मंत्रों के साथ सम्पन्न हुआ। अंत में आरती एवं क्षमा याचना के बाद प्रसाद वितरित हुआ।

 

मां सिद्धिदात्री की आराधना कर कन्या पूजन करेंगे मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के शक्तिपीठ में सोमवार सुबह शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि को देवी दुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद कन्या पूजन का अनुष्ठान होगा। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर कुंवारी कन्याओं के पांव पखारकर श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करेंगे। उन्हें भोजन कराएंगे और दक्षिणा, उपहार देंगे। इस दौरान परंपरा के अनुसार बटुक पूजन भी किया जाएगा।

Previous Post

चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुँचे मुख्यमंत्री योगी

Next Post

योगाभ्यास द्वारा ऊर्जा का उदभव – डॉ ध्रुवराज योगाचार्य

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

सर्वदलीय ब्राह्मण संगठनों के अध्यक्षों ने लिया शपथ
उत्तर प्रदेश

सर्वदलीय ब्राह्मण संगठनों के अध्यक्षों ने लिया शपथ

17/05/2025 at 9:36 PM IST
गिरिराज धरण मैं तो तेरी शरण-श्री श्री विष्णु दत्त शर्मा 
उत्तर प्रदेश

गिरिराज धरण मैं तो तेरी शरण-श्री श्री विष्णु दत्त शर्मा 

17/05/2025 at 9:34 PM IST
प्रबंधक ने जिला अध्यक्ष को किया सम्मानित की मुलाकात 
उत्तर प्रदेश

प्रबंधक ने जिला अध्यक्ष को किया सम्मानित की मुलाकात 

17/05/2025 at 9:30 PM IST
वैश्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओ ने काटा केक
गोरखपुर

वैश्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओ ने काटा केक

17/05/2025 at 9:36 PM IST
फीता काटकर सीओ ने पुलिस बूथ का किया उद्घाटन
उत्तर प्रदेश

फीता काटकर सीओ ने पुलिस बूथ का किया उद्घाटन

17/05/2025 at 9:36 PM IST
सिरफिरे युवक ने दो बहनों को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली तीनों की हालत गंभीर
गोरखपुर

सिरफिरे युवक ने दो बहनों को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली तीनों की हालत गंभीर

17/05/2025 at 9:31 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved