वित्त विहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश की बैठक ज्योति इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुई जिसमें गोरखपुर जिला संगठन के पदाधिकारी और वित्त विहीन शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के प्रधान महासचिव जियारत हुसैन रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वित्त विहीन शिक्षकों के समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी संगठन के नेताओं से लगातार वार्तालाप कर रहे हैं। शिक्षक नियमावली बनाने तथा उनके महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा चल रही है। सरकार ने संगठन की बात मानकर सरकारी कर्मचारियों के मानवसंपदा कोड की भांति शिक्षक आईडी बनाया है। शिक्षकों तथा छात्रों का ऑनलाइन हाजिरी हो रहा है।विद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों के हित और भविष्य की बात पहली बार वित विहीन शिक्षक महासभा ने उठाया है जिसका परिणाम यह है कि इन कर्मचारियों की भी सेवा नियमावली बन रही है। संगठन के प्रदेश संरक्षक चंद्रभूषण मिश्र ने कहा कि कई वर्षों के संघर्षों के परिणाम स्वरूप आज वित्त विहीन शिक्षकों के समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट हुआ है। यदि हम एकता प्रदर्शित करते रहे तो हमारा भी कल्याण जल्द ही हो सकता है। कार्यक्रम की शुरुवात माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश यादव ने पधारे हुए अतिथि गणों का माला पहनाकर तथा आविर्भाव वचनों से स्वागत किया। ज्योति इण्टर कालेज की ओर से स्वागत रश्मि सिंह ने किया।जिले स्तर कार्यकारिणी के मजबूती और संगठन के विस्तार के लिए डॉ अनीता चौरसिया को महानगर अध्यक्ष, डॉ गजेन्द्र नाथ मिश्र को जिला संगठन मंत्री, जे बी सिंह, रुचि सिंह को जिला उपाध्यक्ष, तथा शेषनाथ यादव को जिला महामंत्री विनोद पांडेय जी को जिला संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव देशबंधु शुक्ल ने संबोधित किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों, शिक्षकों,कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मनमोहन यादव ने किया। श्रीमती रश्मि सिंह ने अतिथियों को ज्योति इण्टर कालेज की ओर से मोमेंटो भेंट किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष चक्षु पाण्डेय मीडिया प्रभारी धर्मराज पाण्डेय, विनोद पांडेय, गजेन्द्र मिश्रा शैलेन्द्र यादव, विनोद सिंह, दिलीप चौहान, अवधेश सिंह, चन्द्र शेखर त्रिपाठी, चंद्रशेखर चौरसिया,प्रबंधक अखिलेश यादव, शेष नाथ यादव, अविनाश,दयाराम निषाद ,बलदेव साहनी,प्रिंस सिंह, मुकेश राय, अश्वनी यादव, सुनीता मल्ल,कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य,विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक ,शिक्षिका, कर्मचारी गण मौजूद रहे।