गोरखपुर। स्थानीय ग्राम पंचायत भटहट में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित गणपति महराज की मूर्ति का गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच भक्तगणों एंव समिति के पदाधिकारियों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर धूमधाम के साथ विसर्जन किया,मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को देर शाम ग्राम पंचायत भटहट में गणपति महराज की प्रतिमा का विसर्जन भक्तगण नाचते झूमते अबीर गुलाल उड़ाते हुए धूमधाम से जयकारों के साथ किया। गणपति महराज की भब्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ पंडाल से मेन चौराहा, पटेल फील्ड, बैरियर तिराहे से होते हुए गणपति बप्पा मोरया का जयघोष करते हुए बरगदही घाट पर पहुंचे।और भगवान की प्रतिमा को विधि विधान से पूजन अर्चन एंव आरती उतारी और भक्तगण ने भगवान से प्रार्थना किया कि हे भगवान सभी को सुख, शांति, और समृद्धि प्रदान करे।इसके पश्चात भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन भक्तगणों ने किया।इस मौके पर भावी प्रधान प्रत्याशी रामु मोदनवाल, समिति अध्यक्ष अमर कसौधन, व्यापार मण्ड़ल अध्यक्ष सुनील मोदनवाल, राम प्रताप गौतम, संजय विश्वकर्मा, अखिलेश मोदनवाल, अजय कसौधन, गोविन्द मास्टर, गोलु गुप्ता सहित महिला, पुरूष श्रद्धालुओं भगवान के जयकारे लगा रहे थे।और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस बल मौजूद रही