ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश जौनपुर

आखिर देवर ने अपने भाभी का गला रेतकर हत्या कर ही दिया, जानें कारण, पुलिस अब जांच पड़ताल में जुटी, हत्यारा फरार

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
31/12/2023 at 10:05 PM IST
in जौनपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

हिमांशु यादव की रिपोर्ट

मकान के विवाद को लेकर एक देवर ने अपनी भाभी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। चीख सुनकर जब मुहल्ले वाले पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद चुनार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी होने पर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचकर मकान के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मौके पर जांच करने पहुंचे एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
मिली खबर के अनुसार जनपद मिर्जापुर स्थित चुनार क्षेत्र निवासी चांद हाशमी तीन भाई है। मुंबई में रहकर गाड़ी चलाता है। उसका सबसे छोटा भाई फिरोज परिवार के साथ मुंबई रहता है। दूसरे नंबर का भाई जावेद पैतृक मकान के एक हिस्से में रहता था। दूसरे हिस्से में चांद की पत्नी रोजी (40) रहती थी। जिस मकान में रोजी रहती थी। जावेद उस पर कब्जा करना चाहता था। इसे लेकर कई बार विवाद किया था।
वर्ष के अन्तिम दिन रविवार की सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। रोजी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस जावेद को जमुई पुलिस बुथ ले गई। आरोप है कि बिना कार्रवाई उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस बुथ से घर लौटने के बाद जावेद सीधा रोजी के कमरे में गया और चाकू से गला रेत दिया। इस दौरान रोजी अपनी जिंदगी का भीख मांगती रही, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। आवाज सुनकर मुहल्ले के लोग दौड़कर पहुंचे तो जावेद हत्या कर फरार हो गया। कमरे में खुन से लथपथ रोजी को देख लोगों ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दिया।
चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ चुनार उमाशंकर सिंह और एएसपी नक्सल ओपी सिंह मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतका रोजी के भाई वली मोहम्मद और सादिल निवासी पनियरा थाना राजातालाब वाराणसी पहुंचे। वली मोहम्मद ने मकान कब्जे के विवाद में जावेद और उसकी मां बीबी बेगम पर बहन रोजी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी जावेद और उसकी मां बीबी बेगम पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर रोजी का पति चांद मुंबई से घर के लिए रवाना हुआ है।
एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने कहा कि महिला रोजी घर में अकेले रहती थी। देवर जावेद का मकान सामने है। उसका रोजी से आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार के बाद रविवार की सुबह भी विवाद हुआ था। जिसके बाद जावेद ने रोजी की हत्या कर दी। मृतका के भाई ने मकान विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया। जिस पर आरोपी और उसकी मां पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। खबर जारी किए जाने तक हत्यारा जावेद पुलिस पकड़ से दूर बताया जा रहा है।

Previous Post

ठंड व शीतलहर से बचने को डीएम पहुंच कर गरीब असहाय कमजोर व्यक्ति को वितरित किए कंबल

Next Post

19 हेल्थ एटीएम का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री योगी ने

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

महिला सशक्तिकरण और पत्रकारों के हित के लिए पूरा जीवन समर्पित- दीपिका द्विवेदी
जौनपुर

महिला सशक्तिकरण और पत्रकारों के हित के लिए पूरा जीवन समर्पित- दीपिका द्विवेदी

30/05/2025 at 5:14 PM IST
परशुराम जयंती पर भव्य शोभा यात्रा के लिए मार्ग हुआ तय
जौनपुर

परशुराम जयंती पर भव्य शोभा यात्रा के लिए मार्ग हुआ तय

30/04/2025 at 7:11 PM IST
आपसी मतभेद को भुलाकर सभी के सहयोग से मजबूत होगा संगठन- प्रमोद
जौनपुर

आपसी मतभेद को भुलाकर सभी के सहयोग से मजबूत होगा संगठन- प्रमोद

13/04/2025 at 7:06 AM IST
कृपाशंकर सिंह से मिलने पहुंचा महाकुंभ मेले का वायरल बॉय आकाश 
जौनपुर

कृपाशंकर सिंह से मिलने पहुंचा महाकुंभ मेले का वायरल बॉय आकाश 

06/04/2025 at 2:37 PM IST
जौनपुर में आगामी 23 मार्च को अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा की होगी महत्वपूर्ण बैठक- जिलाध्यक्ष
जौनपुर

जौनपुर में आगामी 23 मार्च को अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा की होगी महत्वपूर्ण बैठक- जिलाध्यक्ष

31/03/2025 at 8:07 AM IST
पत्रकार की हत्या पर जौनपुर पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन ।
जौनपुर

पत्रकार की हत्या पर जौनपुर पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन ।

25/03/2025 at 1:53 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved