ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर

हर साल वनटांगिया गांव में दीपावली मनाते हैं मुख्यमंत्री योगी

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
30/10/2024 at 8:56 AM IST
in गोरखपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

गोरखपुर। कुसम्ही वन के बीच बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की प्रतीक्षा में उल्लसित और उमंगित हैं। कारण, सीएम योगी इस वनटांगिया गांव में दीपोत्सव मनाने आते हैं। यहां दीप योगी के नाम पर प्रज्वलित होते हैं। वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है तो गांव के लोग मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए अपने-अपने घर-द्वार को साफ सुथरा बनाने, रंग रोगन करने और सजाने-संवारने में। तैयारी ऐसी मानों उनके घर उनका आराध्य आने वाला हो। सब कुछ स्वतः स्फूर्त और मिलजुलकर। मुख्यमंत्री इस गांव में गुरुवार (31 अक्टूबर) को आकर दीपोत्सव मनाएंगे। वनटांगिया समुदाय के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ मुख्यमंत्री जिले की कई ग्राम पंचायतों को कुल 185 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

 

वनटांगिया गांव के दीपोत्सव में सीएम योगी उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा 42 गांवों में उपलब्ध कराई गई पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस पर 150 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत आई है। इसके अलावा वह 32 ग्राम पंचायतों में परफॉर्मेंस ग्रांट से 34 करोड़ 66 लाख की लागत से कराए गए विकास कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे। दीपावली के इस समारोह में कार्यक्रम स्थल पर कई विभागों की तरफ से स्टाल लगाकर शासन की जनहित वाली योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उधर, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और ग्रामीण जोरदार तैयारियों में जुटे हुए हैं।

 

सीएम योगी की अगवानी के लिए वनटांगिया समुदाय के लोगों का उत्साह स्वाभाविक है। मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ की ही वजह से वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन को अब प्रदेश के अति विशिष्ट गांव के रूप में जाना जाता है। योगी यहां वर्ष 2009 से ही बतौर सांसद यहां दीपावली मनाते रहे हैं और 2017 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने खुद द्वारा शुरू की गई परंपरा में रुकावट नहीं आने दी है। बतौर मुख्यमंत्री वह गुरुवार को लगातार आठवीं बार वनटांगियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करेंगे।

 

उल्लेखनीय है योगी के कदम पड़ने के साथ ही वनटांगियों की उपेक्षा लगातार पूरी होती उम्मीदों में बदलती गई। बतौर सांसद उन्होंने लोकसभा में वनटांगिया अधिकारों के लिए लड़कर 2010 में अपने स्थान पर बने रहने का अधिकार पत्र दिलाया। 2017 में मुख्यमंत्री बने तो वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देकर उन्हें शासन प्रदत्त सभी सुविधाओं का हकदार बना दिया। उन्होंने वनटांगिया गांवों को आवास, सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, जैसे संसाधनों के साथ ही यहां रहने वालों को जनहित की सभी योजनाओं से आच्छादित कर दिया है। रविवार को वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तो गांव के लोग भी उमंग-तरंग के साथ स्वागत को तैयार हैं।

Previous Post

सरदार पटेल ने देश की रियासतो को विलय कराकर राष्ट्रीय एकता का दिया था संदेश – डीएम जौनपुर

Next Post

जौनपुर में चली तलवार कटी गर्दन सर हुआ धड़ से अलग मृतक किशोर युवक था ताइक्वांडो खिलाड़ी

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी
गोरखपुर

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी

04/06/2025 at 8:55 PM IST
अज्ञात बाईक सवार ने वैगनार गाड़ी का शीशा तोड़ा उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद
गोरखपुर

अज्ञात बाईक सवार ने वैगनार गाड़ी का शीशा तोड़ा उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद

02/06/2025 at 4:32 PM IST
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं 250 लोगों की समस्याएं
गोरखपुर

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं 250 लोगों की समस्याएं

02/06/2025 at 4:33 PM IST
चौरीचौरा में वैश्य पार्टी की बैठक में वैश्य समाज ने भरी हुकार अब लेके रहेंगे अधिकार
गोरखपुर

चौरीचौरा में वैश्य पार्टी की बैठक में वैश्य समाज ने भरी हुकार अब लेके रहेंगे अधिकार

02/06/2025 at 4:33 PM IST
भटहट में निकाली गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरँगा  यात्रा
गोरखपुर

भटहट में निकाली गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरँगा यात्रा

30/05/2025 at 5:14 PM IST
वैश्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओ ने काटा केक
गोरखपुर

वैश्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओ ने काटा केक

20/05/2025 at 5:45 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved