कैम्पियरगंज गोरखपुर। कैम्पियरगंज विधानसभा के कृष्णा पैलेश वनभागलपुर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा विधानसभा स्तरीय संविधान बचायो सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी एंव संचालन पूर्व पी सी सी सदस्य हजारी प्रसाद जायसवाल ने किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा भाजपा सरकार संविधान को बदलने का कुचक्र रच रही हैं।संविधान की रक्षा के लिये कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता कुर्बानी देने के लिए तैयार है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण तिवारी ने कहा संविधान बचाने के लिये पूरा देश राहुल गांधी के नेतृत्व तैयार है।उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि 2027 के विधानसभा के चुनाव में भाजपा को हटाकर कांग्रेस की सरकार बनाईये। साथ ही पत्रकार अमन मिश्रा का जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर किया स्वागत । इस मौके पर इंद्रभूषण शुक्ला, राजेश निषाद, सन्तोष शुक्ला, सुरेंद्र कुमार,शमशाद आलम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।