ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर

रामगढ़ताल में बने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
20/09/2024 at 7:52 AM IST
in गोरखपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

गोरखपुर।सीएम योगी गुरुवार को रामगढ़ताल में बने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ‘फ्लोट’ का बटन दबाकर उद्घाटन करने के बाद ताल की जेटी पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की आवासीय परियोजना ग्रीनवुड अपार्टमेंट के सात आवंटियों को आवंटन प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग आज से डेढ़ दशक पहले गोरखपुर के नाम से डरते थे। सात वर्ष पूर्व तक भी गोरखपुर विकास से कोसों दूर था। आज जिस स्थान (रामगढ़ताल क्षेत्र) पर यह आयोजन हो रहा है, वहां तो आना ही सपना था। मुख्यमंत्री ने कहा रामगढ़ताल गोरखपुर की गंदगी और अपराध का गढ़ बन चुका था। सर्किट हाउस में रुकने वाले अतिथियों और मंत्रियों के लिए अलग से फोर्स लगानी पड़ती थी। गोरखपुर का खाद कारखाना बंद हो चुका था। यहां का बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्वयं बीमार हो गया था। गोरखपुर के लोगों को दिनभर जाम में फंसना पड़ता था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस गोरखपुर के नाम से 15-20 साल पहले भय होता था, सात वर्ष पूर्व जहां सुविधाओं की कल्पना ही बेमानी थी, वही गोरखपुर अब आधुनिक सोच के साथ विकास और रोजगार का संगम और नया पर्यटन हब बन रहा है बीते सात साल में आए बदलाव की चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि आज गोरखपुर में फोर और सिक्सलेन की सड़कें हैं। यहां का एयरपोर्ट देश के व्यस्त एयरपोर्टस में से एक है। गोरखपुर में रेलवे की बेहतरीन कनेक्टिविटी है। खाद कारखाना फिर से चालू हो चुका है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज चिकित्सा का बेहतरीन केंद्र बन गया है। साथ ही एम्स भी संचालित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल कभी मृतप्राय हो चला था। जबकि आज 1800 एकड़ में फैली यह प्राकृतिक झील पर्यटकों को नई आभा के साथ आकर्षित कर रही है। यहां नए-नए होटल खुल रहे हैं। रामगढ़ताल में क्रूज की सुविधा पहले ही शुरू हो गई थी। आज फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का भी शुभारंभ हो गया है। अब प्राकृतिक झील के किनारे जलपान और भोजन करने का मन हुआ तो यह सुविधा गोरखपुर में ही उपलब्ध हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा आधुनिक सोच के साथ विकास भी हो रहा है और यह विकास रोजगार का भी माध्यम बन रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि अब गोरखपुर आने वाले अतिथियों और पर्यटकों को फाइव स्टार सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि रामगढ़ताल के चारों तरफ रिंग रोड बन रहा है। इससे लोगों को परिवार के साथ निकलने, गेस्ट और पर्यटकों के लिए दिनभर का कार्यक्रम बन जाएगा। चारों तरफ झील की खूबसूरती को देखने के बाद क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट चले गए और फिर चिड़ियाघर जाकर प्रकृति के साथ आनंद उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शानदार लाइटिंग से गोरखपुर में रात्रि का नजारा बेहद आकर्षक लगता है। सीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट स्थानीय लोगों और देश-दुनिया के पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शानदार कनेक्टिविटी से अब यहां होटलों की चेन खुलने जा रही है। जल्द ही कन्वेंशन सेंटर भी बनने जा रहा है।

Previous Post

विश्व के दो प्रतिशत शीर्ष प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची में कुलपति प्रो. वंदना सिंह सहित दो शिक्षक शामिल

Next Post

गोरखनाथ मंदिर में आईं पुंगनूर गाय मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

अज्ञात बाईक सवार ने वैगनार गाड़ी का शीशा तोड़ा उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद
गोरखपुर

अज्ञात बाईक सवार ने वैगनार गाड़ी का शीशा तोड़ा उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद

02/06/2025 at 4:32 PM IST
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं 250 लोगों की समस्याएं
गोरखपुर

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं 250 लोगों की समस्याएं

02/06/2025 at 4:33 PM IST
चौरीचौरा में वैश्य पार्टी की बैठक में वैश्य समाज ने भरी हुकार अब लेके रहेंगे अधिकार
गोरखपुर

चौरीचौरा में वैश्य पार्टी की बैठक में वैश्य समाज ने भरी हुकार अब लेके रहेंगे अधिकार

02/06/2025 at 4:33 PM IST
भटहट में निकाली गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरँगा  यात्रा
गोरखपुर

भटहट में निकाली गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरँगा यात्रा

30/05/2025 at 5:14 PM IST
वैश्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओ ने काटा केक
गोरखपुर

वैश्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओ ने काटा केक

20/05/2025 at 5:45 PM IST
सिरफिरे युवक ने दो बहनों को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली तीनों की हालत गंभीर
गोरखपुर

सिरफिरे युवक ने दो बहनों को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली तीनों की हालत गंभीर

17/05/2025 at 9:31 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved