ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी ने रामनवमी के अवसर पर किया हवन और कन्या पूजन

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
17/04/2024 at 7:09 PM IST
in गोरखपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श हजारों वर्षों बाद आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने त्रेतायुग में थे। श्रीराम धर्म के साक्षात प्रतीक हैं। मर्यादा के आदर्श हैं। परमात्मा स्वरूप परमपुरुष हैं। हर क्षेत्र में उनके द्वारा स्थापित आदर्श हम सभी को पारिवारिक, सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देते हैं।

गोरखनाथ मंदिर में बुधवार को कन्या पूजन के बाद प्रदेशवासियों को वासंतिक नवरात्र व श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी ने कहा कि वासंतिक नवरात्र में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी की तिथि तक आदिशक्ति मां भगवती के अलग अलग स्वरूपों का अनुष्ठान आज नवदुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पूजन के साथ संपन्न हुआ है। नवरात्र प्रकृति और परमात्मा से जुड़ाव की अद्भुत परंपरा है। उन्होंने आदिशक्ति मां भगवती से चराचर जगत के कल्याण की कामना की।

सीएम योगी ने कहा कि वासंतिक नवरात्र की महत्वपूर्ण नवमी तिथि समाज को मर्यादा के मार्ग पर ले जाने वाले व मानवीय जीवन मूल्यों का उच्च आदर्श प्रस्तुत करने वाले प्रभु श्रीराम के जन्मदिन की भी तिथि होती है। हजारों वर्षों पूर्व अयोध्या के महाराजा दशरथ के पुत्र के रूप में सृष्टि के पालक भगवान विष्णु ने धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए अवतार लिया था। आज भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव देश दुनिया में सनातन धर्मावलंबियों द्वारा हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में इस बार श्रीरामनवमी बेहद उमंग और आस्था के साथ मनाई जा रही है। 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद श्रीरामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं और इसका अलग ही उल्लास आज वहां के श्रीरामजन्मोत्सव में देखने को मिल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण कर हम सभी समाज और देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करें, यही भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक होगा।

कन्या पूजन अनुष्ठान और श्रीरामजन्मोत्सव मनाने के पूर्व बुधवार सुबह मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में विधि विधान से मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना की। पूजा अर्चन के बाद उन्होंने वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि का हवन अनुष्ठान किया।

Previous Post

जौनपुर: मदरसा संचालक के पुत्र के खिलाफ मारपीट का मुकदमा हुआ दर्ज

Next Post

पीयू में न तो उड़ाका दल न नोडल केंद्र बने और सेमेस्टर की परीक्षा शुरू

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

भटहट में निकाली गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरँगा  यात्रा
गोरखपुर

भटहट में निकाली गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरँगा यात्रा

20/05/2025 at 5:42 PM IST
वैश्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओ ने काटा केक
गोरखपुर

वैश्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओ ने काटा केक

20/05/2025 at 5:45 PM IST
सिरफिरे युवक ने दो बहनों को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली तीनों की हालत गंभीर
गोरखपुर

सिरफिरे युवक ने दो बहनों को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली तीनों की हालत गंभीर

17/05/2025 at 9:31 PM IST
नाराज युवक ने फंदे से लटककर दी जान बेटे की हालत देख मां और बेटी ने भी खाया जहर तीनों की हुई मृत्यु 
गोरखपुर

नाराज युवक ने फंदे से लटककर दी जान बेटे की हालत देख मां और बेटी ने भी खाया जहर तीनों की हुई मृत्यु 

17/05/2025 at 9:31 PM IST
संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की की हुई मौत
गोरखपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की की हुई मौत

07/05/2025 at 2:52 PM IST
मुख्यमंत्री योगी ने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का किया लोकार्पण
गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी ने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का किया लोकार्पण

02/05/2025 at 9:08 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved