ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश

कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराएं: मुख्यमंत्री योगी

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
20/11/2021 at 2:34 PM IST
in उत्तर प्रदेश
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 05 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 07 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 100 है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया गया कि जनपद अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, जौनपुर, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र तथा उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 01 लाख 27 हजार 461 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 08 करोड़ 62 लाख 30 हजार 407 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टीकाकरण को और तेज करने के प्रभावी प्रयास किये जाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए। लक्षित आयु वर्ग के जिन लोगों ने अभी तक टीके की खुराक नहीं ली है, उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग, निराश्रित तथा वृद्धजनों से सम्पर्क कर उनका टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधानों व पार्षदों का सहयोग लें।
बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि राज्य में गत दिवस तक 14 करोड़ 67 लाख 59 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 04 करोड़ 20 लाख 70 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। 10 करोड़ 46 लाख 89 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की 71 प्रतिशत से अधिक है।
बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि प्रदेश में जीका वायरस की पाॅजिटिविटी दर में निरन्तर कमी आ रही है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि जीका वायरस से संक्रमित प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाये। मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि अब तक प्रदेश में 518 आक्सीजन प्लाण्ट क्रियाशील किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने बढ़ती ठण्ड के दृष्टिगत प्रदेश में तत्काल रैनबसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैनबसेरों में सभी जरूरी सुविधाएं सुलभ करायी जाएं। रैन बसेरों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित किया जाय। रैनबसेरों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी क्रय केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसान को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो। अधिकारियों द्वारा धान खरीद प्रक्रिया की नियमित माॅनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी धान क्रय केन्द्रों का नियमित तौर पर निरीक्षण करें। किसानों को उनकी उपज का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

Previous Post

मुख्यमंत्री योगी ने निराश्रितों के लिए रैन बसेरों हेतु जारी की 19.25 करोड़ की राशि

Next Post

मसारी कैंप में एसडीएम एवं वीडियो ने पति-पत्नी विकलांग,बेटा मानसिक मंद बुद्धि वाले परिवार को किया आवास किया स्वीकृत

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

इलाज के लिए सुविधा और पैसे की कोई कमी नहीं : सीएम योगी
गोरखपुर

इलाज के लिए सुविधा और पैसे की कोई कमी नहीं : सीएम योगी

17/08/2025 at 4:37 PM IST
धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
गोरखपुर

धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

17/08/2025 at 2:01 PM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में होंगे सम्मिलित
गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में होंगे सम्मिलित

16/08/2025 at 10:09 PM IST
स्वतंत्रता दिवस पर गोरखपुर में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण, एकता-अखंडता का संकल्प
गोरखपुर

स्वतंत्रता दिवस पर गोरखपुर में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण, एकता-अखंडता का संकल्प

15/08/2025 at 9:13 PM IST
बिरंगी रोशनी में नहाए सरकारी भवन, स्वतंत्रता दिवस के जश्न को तैयार गोरखपुर
गोरखपुर

बिरंगी रोशनी में नहाए सरकारी भवन, स्वतंत्रता दिवस के जश्न को तैयार गोरखपुर

14/08/2025 at 10:04 PM IST
जिलाधिकारी दीपक मीणा: स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए
गोरखपुर

जिलाधिकारी दीपक मीणा: स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए

14/08/2025 at 10:01 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved