यू पी हेड गिरजा शंकर निषाद
महराजगंज जौनपुर स्थानीय विकासखंड महाराजगंज के पुरागंभीरशाह में अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती सादगी से मनाई गई। पार्टी के सहकारिता मंच के प्रदेश महासचिव व बदलापुर विधानसभा प्रभारी भारत सिंह पटेल ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। छत्रपति शाहूजी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने राजा होते हुए भी दलित और शोषित वर्ग के कष्ट को समझा। दलित वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की। गरीबों के बच्चों के लिए छात्रावास बनवाए। बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाया। कोल्हापुर के राज परिवार के छत्रपति शाहूजी ने भूमि सुधार लागू किये। उन्हें आरक्षण के प्राविधान के लिए खासतौर पर याद रखा जाता है। उन्होंने पिछड़ों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की थी। वे सामाजिक न्याय के महान योद्धा थे। इस मौके पर सुशील कुमार सिंह शोभनाथ पटेल राधेश्याम सरोज उदयभान पटेल संजय पटेल बजरंगी पटेल कृपा शंकर पटेल लालचंद पाल रमेश गौतम रमाशंकर बिन्द दीपक बिन्द मनोज कनौजिया आनंद सरोज पंकज बिन्द आदि कार्यकर्ता मौजूद है ।