गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर रंग बिरंगी राखियों से सजी दुकानें।बताते चले रक्षाबंधन हिन्दुओ का प्रमुख पर्व है।भाई बहन के प्रेम और सुरक्षा के बंधन का त्यौहार है।यह सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता हैं।जिसमें बहने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती है।और उनकी लम्बी उम्र , खुशहाली, और सफलता की कामना करती हैं।बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते है।और उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं।यह भाई बहन के रिश्ते को मजबूत करने एक दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान ब्यक्त करने और एक दूसरे की रक्षा करने का वचन लेने का एक विशेष अवसर है।आजकल रक्षाबंधन सिर्फ भाई बहन तक ही सीमित नही है।बल्कि इसे दोस्तों रिस्तेदारों और यहाँ तक कि गुरु शिष्य के बीच भी मनाया जाता हैं।