महराजगंज। महराजगंज जिले के परतावल विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनापुर के प्रधान पद के उप चुनाव में विजयी हुये सुधाकर कन्नौजिया। मिली जानकारी के अनुसार मोहनापुर के प्रधान का विगत दिनों मृत्यु हो गई थी तब प्रधान पद रिक्त था।जिसको लेकर उपचुनाव हुआ जिसमें 19 फरवरी को सम्पन्न हुआ उप चुनाव 21 फरवरी को मतगणना हुईं जिसमे काफी गहमा गहमी के बीच सुधाकर ने अपने निकटतम प्रतिबन्दी को 28 वोटों से पराजित कर पुनः प्रधान पद पर कब्जा जमा लिया।गांव पहुँचने पर ग्रामीणों ने प्रधान सुधाकर का स्वागत किया।इस मौके पर पंकजेश कन्नौजिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ रामनाथ कन्नौजिया, डॉ पारस नाथ, अनिरुद्ध सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।