ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी ने किया दुनिया के पहले राजगिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र का उद्घाटन

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
06/09/2024 at 9:54 PM IST
in गोरखपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

 

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा है कि गोरखपुर में एक फॉरेस्ट्री कॉलेज बनाए। जहां वन से संबंधित पढ़ाई के लिए डिग्री और डिप्लोमा के पाठ्यक्रम चलाए जाएं। इससे वन विभाग की आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न पदों पर युवाओं को नौकरी भी मिल सकेगी। साथ ही यह फॉरेस्ट्री को विकसित करने और वन संरक्षण का बड़ा माध्यम भी बनेगा।

सीएम योगी शुक्रवार को गोरखपुर वन प्रभाग के कैम्पियरगंज रेंज के भारीवैसी में स्थापित दुनिया के पहले जटायु राजगिद्ध (रेड हेडेड वल्चर) संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र’ का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस केंद्र के निर्माण में योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब विकास प्रकृति और पर्यावरण को बचाकर किया जाएगा, तभी वह सतत विकास होगा। लंबे समय तक उसका लाभ मिलेगा। प्रकृति और पर्यावरण की कीमत पर होने वाला विकास क्षणिक और खतरनाक होता है। इसके दूरगामी परिणाम होते हैं।

गिद्धराज जटायु के रामायणकालीन आख्यान का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेस्टीसाइड के दुष्प्रभाव से पर्यावरण के संरक्षक गिद्धों की संख्या तेजी से घटी है। उनके संरक्षण के लिए यूपी और भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का पहला संरक्षण केंद्र कैम्पियरगंज में खोला गया है। खुशी की बात यह भी है कि इस केंद्र में वनटांगिया समुदाय के लोग भी केयरटेकर के रूप में नौकरी से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति और इसके जीवों को बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों को हरतालिका तीज के पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज हम जटायु संरक्षण केंद्र के माध्यम से अपनी वैदिक और पौराणिक परंपरा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं। गिद्धराज जटायू धर्म और नई गरिमा की रक्षा के लिए रामायण काल के पहले बलिदानी थे। उन्होंने सीताजी के दुखभरे वचन को सुनकर ही जान लिया था कि यह आवाज रघुकुल तिलक श्रीराम की अर्धांगिनी का है। गिद्धराज जटायु राजा दशरथ के मित्र थे। मित्रता निभाने और नारी गरिमा की रक्षा के लिए वे निहत्थे ही रावण से भिड़ गए और खुद को बलिदान कर दिया। रामायण से हमें मित्रता, नारी गरिमा, मर्यादा, अनुशासन और वचन रक्षा की प्रेरणा मिलती है। आज के कालखंड में भी पर्यावरण की शुद्धि के लिए जो कार्य जटायु के वंशजों द्वारा किया जाता है, वह अविस्मरणीय है। जटायु के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए, रामायणकालीन उनकी स्मृतियों को बनाए रखने के लिए अयोध्या में राम मंदिर के सामने गिद्धराज जटायु की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है।

Previous Post

जनता दर्शन में 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी ने

Next Post

फर्जी एनकाउंटर के नाम पर मंगेश की पुलिस ने कर दी है हत्या- लाल बिहारी यादव

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी के जयंती पर जिला सचिव सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
गोरखपुर

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी के जयंती पर जिला सचिव सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

21/08/2025 at 2:56 PM IST
श्याम मिलन विश्वकर्मा बने गोरखपुर महापौर के प्रतिनिधि
गोरखपुर

श्याम मिलन विश्वकर्मा बने गोरखपुर महापौर के प्रतिनिधि

18/08/2025 at 4:50 PM IST
इलाज के लिए सुविधा और पैसे की कोई कमी नहीं : सीएम योगी
गोरखपुर

इलाज के लिए सुविधा और पैसे की कोई कमी नहीं : सीएम योगी

17/08/2025 at 4:37 PM IST
धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
गोरखपुर

धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

17/08/2025 at 2:01 PM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में होंगे सम्मिलित
गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में होंगे सम्मिलित

16/08/2025 at 10:09 PM IST
स्वतंत्रता दिवस पर गोरखपुर में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण, एकता-अखंडता का संकल्प
गोरखपुर

स्वतंत्रता दिवस पर गोरखपुर में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण, एकता-अखंडता का संकल्प

15/08/2025 at 9:13 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved