ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर

कानून व्यवस्था और विकास ही मुद्दा, मुख्यमंत्री योगी

हर मतदाता को मतदान के लिए करें प्रेरित

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
19/04/2023 at 8:37 PM IST
in गोरखपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

गोरखपुर।दो दीवसिय दौरे पर गोरखपुर पहुचे मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में बेहतरीन कानून व्यवस्था है। अब किसी के डरने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के विकास के साथ जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे के साथ जनता के बीच बने रहना है। यहीं नहीं दुनिया में अकेले भारत और देश में अकेले उत्तर प्रदेश है, जहां पिछले तीन साल से मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में मौजूद लोगों में जोश भरते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर मंडल का परिणाम करीब शत प्रतिशत रहा। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों के बल पर अब निकाय चुनाव में भी इसी तरह शत प्रतिशत का परिणाम आएगा। हर निकाय में चेयरमैन और बहुमत का बोर्ड भी भाजपा का बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी बैठकों का क्रम आज गोरखपुर मंडल से शुरू हुआ है। यहां प्रथम चरण में 4 मई को मतदान होना है। इस दृष्टिगत हमें तेजी दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के लिए पार्टी जल्द ही संकल्प पत्र भी लेकर आ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप नए नगर निकायों का सृजन किया है। कई पुरानी निकायों का सीमा विस्तार किया है। इसके साथ ही बिना भेदभाव विकास की अनेक योजनाओं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर एक तबके तक पहुंचाया गया है। एक-एक नगर निकाय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से हजारों गरीबों के पक्के मकान बनाए गए हैं। अमृत योजना से शुद्ध पेयजल के लिए नल के कनेक्शन दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बड़े पैमाने पर व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। नगरीय क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था की गई। पटरी कारोबारियों की समृद्धि के लिए पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाया गया। शहरी आजीविका मिशन से स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमों को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई गई। बेसहारा गोवंश के लिए गो आश्रय स्थल खोले गए। अंत्येष्टि स्थल पर सुविधाओं का विकास किया गया। इतना ही नहीं, नवसृजित व विस्तारित निकायों में सीएम नगर सृजन योजना से अनेक विकास कार्य भी शुरू किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा निकाय क्षेत्र की जनता अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर रही है। हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने-अपने क्षेत्र में हर मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करें। चुनाव प्रचार के साथ ही मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का अभियान भी सतत चलते रहना चाहिए। अधिकाधिक मतदान लोकतंत्र की समृद्धि के लिए भी आवश्यक है। गर्मी होने के बावजूद मतदान प्रतिशत बढ़ाने में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

Previous Post

विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

Next Post

भव्य शोभायात्रा में सभी हो शामिल डॉ अतुल कुमार दुबे

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

सिरफिरे युवक ने दो बहनों को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली तीनों की हालत गंभीर
गोरखपुर

सिरफिरे युवक ने दो बहनों को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली तीनों की हालत गंभीर

07/05/2025 at 2:52 PM IST
नाराज युवक ने फंदे से लटककर दी जान बेटे की हालत देख मां और बेटी ने भी खाया जहर तीनों की हुई मृत्यु 
गोरखपुर

नाराज युवक ने फंदे से लटककर दी जान बेटे की हालत देख मां और बेटी ने भी खाया जहर तीनों की हुई मृत्यु 

07/05/2025 at 2:52 PM IST
संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की की हुई मौत
गोरखपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की की हुई मौत

07/05/2025 at 2:52 PM IST
मुख्यमंत्री योगी ने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का किया लोकार्पण
गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी ने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का किया लोकार्पण

02/05/2025 at 9:08 PM IST
सांसद रवि किशन ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को दी शुभकामनाएं
गोरखपुर

सांसद रवि किशन ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को दी शुभकामनाएं

30/04/2025 at 7:11 PM IST
गोरखपुर एम्स के रैन बसेरे का मुख्यमंत्री योगी ने किया भूमि पूजन शिलान्यास
गोरखपुर

गोरखपुर एम्स के रैन बसेरे का मुख्यमंत्री योगी ने किया भूमि पूजन शिलान्यास

27/04/2025 at 10:30 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved