ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश

गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में सीएम योगी ने की कलश स्थापना

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
26/09/2022 at 9:33 PM IST
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

अमित कुमार की रिपोर्ट

गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा, सोमवार को शिवावतारी एवं नाथपंथ के प्रणेता गुरु गोरक्षनाथ की साधनास्थली गोरक्षपीठ में लोक कल्याण की मंगलकामना के साथ आदिशक्ति की विशेष उपासना पीठ की परंपरा के अनुसार वैदिक विधि विधान से प्रारंभ हो गई। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मठ के पहले तल पर स्थित शक्तिपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर प्रथम दिन मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की। दो घंटे तक चला पहले दिन का अनुष्ठान जगतजननी की आराधना, देवी पाठ, आरती और क्षमा प्रार्थना के साथ पूर्ण हुआ।
कलश स्थापना के पूर्व गोरखनाथ मंदिर परिसर में परंपरागत भव्य कलश शोभायात्रा श्रद्धाभाव से निकाली गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ को गोरक्षपीठाधीश्वर ने परंपरागत रूप से अपने हाथों से शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ का त्रिशूल देकर रवाना किया। योगी कमलनाथ के नेतृत्व में साधु-संतों की शोभायात्रा मां दुर्गा के जयघोष के बीच पौराणिक मान्यता वाले भीम सरोवर पर पहुंची। जहां कलश भरने और सरोवर की परिक्रमा के बाद शोभायात्रा वापस शक्तिपीठ पहुंची। मठ के प्रथम पर जल भरा कलश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उठाया और शक्तिपीठ के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरुण देवता का आवाहन कर कलश स्थापित किया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने सबसे पहले मां दुर्गा, भगवान शिव और गुरु गोरखनाथ के शस्त्र त्रिशूल को प्रतिष्ठित करके गौरी-गणेश की आराधना की। इसके साथ ही दुर्गा मंदिर (शक्तिपीठ) के गर्भगृह में श्रीमद् देवीभागवत का पारायण पाठ एवं श्रीदुर्गासप्तशती के पाठ का भी शुभारंभ हो गया। पाठ के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आरती में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित रहे। सभी आनुष्ठानिक कार्य मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी के नेतृत्व में अन्य पुरोहितों, संस्कृत विद्यापीठ के आचार्यगण व वेदपाठी छात्रों ने सम्पन्न कराये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्र पर्व पर नौ दिन व्रत के व्रत पर हैं। व्रत का यह सिलसिला उनके गोरक्षपीठ में आगमन के साथ से ही ढाई दशक से अधिक समय से जारी है। मुख्यमंत्री बनने से पूर्व योगी आदित्यनाथ पूरी नवरात्र गोरखनाथ मठ के पहले तल पर ही प्रवास कर उपासना में रत रहते थे। सीएम की बड़ी जिम्मेदारी के बाद सिर्फ प्रवास में बदलाव हुआ है, शेष पूजा-आराधना का क्रम अनवरत जारी है।

Previous Post

फुपुक्टा चुनाव में प्रो वीरेंद्र सिंह चौहान अध्यक्ष और प्रो. पी के सिंह महामंत्री पद पर निर्वाचित

Next Post

कमला देवी दुर्गा दास महाविद्यालय में किया गया स्मार्टफोन वितरण समारोह।

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी
गोरखपुर

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी

04/06/2025 at 8:55 PM IST
अज्ञात बाईक सवार ने वैगनार गाड़ी का शीशा तोड़ा उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद
गोरखपुर

अज्ञात बाईक सवार ने वैगनार गाड़ी का शीशा तोड़ा उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद

02/06/2025 at 4:32 PM IST
जयवीर एकलव्य सेवा समित का मनाया गया पहला स्थापना दिवस
उत्तर प्रदेश

जयवीर एकलव्य सेवा समित का मनाया गया पहला स्थापना दिवस

02/06/2025 at 4:33 PM IST
महिला सशक्तिकरण और पत्रकारों के हित के लिए पूरा जीवन समर्पित- दीपिका द्विवेदी
जौनपुर

महिला सशक्तिकरण और पत्रकारों के हित के लिए पूरा जीवन समर्पित- दीपिका द्विवेदी

02/06/2025 at 4:33 PM IST
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं 250 लोगों की समस्याएं
गोरखपुर

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं 250 लोगों की समस्याएं

02/06/2025 at 4:33 PM IST
चौरीचौरा में वैश्य पार्टी की बैठक में वैश्य समाज ने भरी हुकार अब लेके रहेंगे अधिकार
गोरखपुर

चौरीचौरा में वैश्य पार्टी की बैठक में वैश्य समाज ने भरी हुकार अब लेके रहेंगे अधिकार

02/06/2025 at 4:33 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved