दिनेश लेखी की रिपोर्ट
कठूमर। कस्बे के रघु मैरिज होम पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा कठूमर की पांचो मंडल अध्यक्षों की बैठक कठूमर मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में आगामी 16 दिसंबर 2021 को अलवर में जन आक्रोश रैली को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँच कर रैली को सफल बनाएं। कठूमर विधानसभा से लगभग 1000 भाजपा कार्यकर्ता इस रैली में ले जाने का दावा किया। कार्यकर्ताओं से निवेदन किया गया एवं अपील की गई है।
सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार विचार रखें कार्यक्रम में मौजूद रहे अलवर दक्षिण के जिला महामंत्री और कठूमर के प्रभारी शिवलाल मीणा पूर्व, विधायक रमेश खींची, पूर्व चेयरमैन सतीश चौधरी, पूर्व प्रधान संजय खींची, खेड़ली नगर पालिका चेयरमैन संजय गीजगढ़िया, कठूमर सरपंच शेरसिंह मीणा, मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष भीम सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष शिवचरण अवस्थी, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह नरूका, सतवीर बराड़ा ,मंडल महामंत्री श्यामसिंह, मंडल महामंत्री अनिल टिंकल, मसारी महेंद्र चौधरी, दिगंबर सिंह, बंटूसिंह, ओमवीर वकील बिंजला, पंचायत समिति सदस्य विक्की गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, पंचायत समिति सदस्य बृजलाल जाटव, पंचायत समिति सदस्य रामजीत गुर्जर, हिम्मत चौधरी, राजेश जाटव, चुन्नी लाल शर्मा मसारी, जिला पार्षद राजेश परेवा, चंद्रप्रकाश तुसारी, हरिओम रेला, जिला महिला मोर्चा की जिला मंत्री मुन्नी देवी पूर्व सरपंच खोखर, ओमी पहलवान, उदयसिंह सीडीपीओ, बलजीत गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज ने की तथा मंच संचालन दिगंबर सिंह ने किया।