विवेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सुलतानपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को शहर से सटे ग़ालिब शहीद अंगनाकोल गांव में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मकसूद आलम ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर शोएब आलम, शाहनवाज आलम, हसनैन आलम, मसरूर आलम , ममनून आलम, मौलाना जैनुल आबदीन, रामकेवल, बाबूलाल, नौशाद अहमद, अकील अहमद, सब्बू समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।