ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home Uncategorized

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस, सपा सत्ता नहीं मिलने वाली

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
08/12/2021 at 2:43 PM IST
in Uncategorized
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के मांट से हिंदुत्व को धार दे गए। परिवारवाद, दंगाइयों को शरण देने वाली पूर्व की सरकार पर हमलावर रहे। ब्रज से हिंदुत्व का समीकरण साधने के लिए उन्होंने कई बार राममंदिर बनवाने वाली सरकार का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मांट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। भारत माता की जय और बांकेबिहारी लाल की जय के साथ अपना भाषण शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो सौ करोड़ की योजनाओं से क्षेत्र का विकास होगा। ब्रज भूमि ने धर्म-सत्य और न्याय के साथ-साथ उल्लास और उमंग का माहौल कैसा होना चाहिए ये संदेश दिया है। इस भूमि पर जन्म लेकर भगवान श्रीकृष्ण ने इसे धन्य किया। अपनी लीलाओं के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने पांच हजार साल पहले ही आज की पीढ़ी को नई दिशा देने का काम किया था। यहां के कण-कण और रज-रज में भगवान की लीला विराजमान है। पूर्व की सरकारों ने ब्रज भूमि ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश को बदनाम किया। उत्तर प्रदेश बाबा विश्वनाथ की भूमि है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण की भूमि है। कुंभ की भूमि है। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी पर कोरोना के समय होम आइसोलेशन में रहने का तंज कसते हुए कहा कि अभी कुछ साल और आइसोलेशन में रहें, सत्ता नहीं मिलने वाली।
उत्तर प्रदेश में भारत की आत्म निवास करती है
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में निवास करती है। लेकिन पिछली सरकारों ने प्रदेश की छवि को धूमिल किया। दंगे उत्तर प्रदेश की पहचान बन गए थे। कारोबार के लिए कोई निवेश नहीं करना चाहता था। नौजवानों को रोजगार नहीं मिलता था। विकास की परिभाषा प्रदेश नहीं, परिवार हो गया था। ये वहीं प्रदेश में जहां बिजली देने में भेदभाव होता था। सिर्फ चार जिलों में बिजली आती थी। कुछ वीआईपी जनपद बना दिए थे। विकास की सभी योजनाओं पर वहीं पर केंद्रित कर बंदरबांट होता था। लेकिन जनता ने 2017 में आशीर्वाद दिया और विकास की योजनाओं को पंख लगे।
पूर्व की सरकार पर साधा निशाना
पिछली सरकार में सबसे पहला दंगा कोसीकलां में हुआ था। व्यापारियों के प्रतिष्ठान जला दिए गए। झूठे मुकदमे दर्ज हुए। सत्ता के संरक्षण में जवाहर बाग जैसे माफिया सामने आए। कहा कि ऐसा लगता था कि जैसे कोई कंस सत्ता के तख्त पर है। आज मथुरा तीर्थ क्षेत्र नए आकर्षण का केंद्र बना है। पेशेवर माफिया और अपराधियों के लिए जेल के द्वार खुले हैं। पहले विकास एक परिवार का होता था। आज 25 करोड़ जनता का हो रहा है।
कोरोना महामारी का प्रबंधन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना प्रबंधन की तारीफ की। कहा केंद्र सरकार ने अन्न योजना को मार्च तक बढ़ा दिया है। राज्य सरकार भी होली तक मुफ्त खाद्यान देगा। चार दिन में 15 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। कोरोना टीकाकरण पर बोलते हुए कहा कि वैक्सीन मुफ्त में है सभी के लिए है। सभी टीका लगवाएं और दूसरों को प्रेरित करें। पौने पांच वर्ष के दौरान सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कोरोना काल खंड में युवाओं की पढ़ाई पर असर पड़ा। इसी महीने टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे। अब वर्क फ्रॉम होम ही नहीं होगा। ऑनलाइन पढ़ाई भी होगी।
होम आइसोलेशन में रहें सत्ता नहीं मिलेगी
प्रदेश का विकास कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। कोरोना के समय समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा होम आइसोलेशन में थे। सत्ता दूर की कौड़ी है। इसलिए कुछ साल और होम आइसोलेशन में रह लो, अभी सत्ता में आने की जरूरत नहीं। एक तरफ राम भक्तों का सम्मान करने वाली सरकार है और दूसरी तरफ गोली चलाने वाले लोग हैं। किसानों सम्मान निधि करने वाली सरकार है। जो विकास कराएंगे, सुरक्षा और समृद्धि का मार्ग लेकर आएगा उसी की सरकार बननी चाहिए। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में है। अब मथुरा से आप कहीं भी जा सकते हैं, क्योंकि एक्सप्रेसवे बन चुके हैं।
लाभार्थियों को बांटे चेक
मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को चेक बांटे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की चाबी लाभार्थियों को भेंट कीं। मांट में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ आए। बुधवार को योगी आदित्यनाथ ने 201.16 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक कारिंदा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश मौजूद रहे। मंच पर मुख्यमंत्री को श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की गई।
लक्ष्मी नारायण ने पूर्ववर्ती सरकार पर साधा निशाना
लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बेहद पवित्र है। जिन्होंने राम मंदिर अयोध्या में बनाया, वहीं मुख्यमंत्री आज मथुरा में हैं। योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों की योजनाएं मथुरा को दी हैं। पूर्ववर्ती सरकार कांवड़ियों पर लाठी बरसाती थी। योगी सरकार में उन पर फूल बरसाए जाते हैं। राम भक्तों पर गोलियां नहीं फूल बरसाए जाते हैं। कुंभ पर बोलते हुए कहा कि पूर्व की सरकार में पुल टूटे सैकड़ों लोग मारे गए, लूट-बलात्कार की घटनाएं हुई। लेकिन योगी सरकार में दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ का आयोजन हुआ। पूर्व की सरकार पर दंगे हुआ करते थे कोई कानून नहीं बना लेकिन इस सरकार में पहली बार उत्तर प्रदेश में कानून बना और दंगाइयों की संपत्ति जब्त हुई। पांच हजार वर्ष बाद उत्तर प्रदेश में तीर्थस्थलों में पुनर्निमाण योगी सरकार में हुआ है।
राधे-राधे से किया संबोधित
ऊर्जा मंत्री ने ब्रज भाषा में अपना संबोधन किया। जनता से राधे-राधे के साथ भाषण की शुरुआत की। कहा मुख्यमंत्री दो सौ करोड़ रुपये की योजनाएं ब्रज में लेकर आए हैं। गांवों में सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक बिजली रहती है। पहले चार जिलों में बिजली आती थी, मुख्यमंत्री के निर्देश में 75 जिलों में बिजली आती है। बिजली के दाम तीन से नहीं बढ़ाए हैं। किसी के घर की बिजली नहीं काटी जाती है। गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री प्रयासरत हैं।

 

Previous Post

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की हेलीकाप्टर हादसे में हुई मौत,राष्ट्रपति प्रधानमंत्री ने जताया दुख

Next Post

जाड़ला में आयोजित प्रशासन गांव के संग शिविर स्थल पर पहुँचे 462 आगंतुकों

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

स्व0 अम्बिका मोदनवाल की पुण्यतिथि पर बच्चों को किया गया सम्मानित
गोरखपुर

स्व0 अम्बिका मोदनवाल की पुण्यतिथि पर बच्चों को किया गया सम्मानित

12/12/2024 at 4:39 AM IST
सायंकाल के समय पूरे विधि-विधान के साथ छठ मैया का पूजनोत्सव अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के साथ शुरू हो गया
Uncategorized

सायंकाल के समय पूरे विधि-विधान के साथ छठ मैया का पूजनोत्सव अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के साथ शुरू हो गया

07/11/2024 at 9:26 PM IST
गोरखनाथ मंदिर में आईं पुंगनूर गाय मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा
Uncategorized

गोरखनाथ मंदिर में आईं पुंगनूर गाय मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा

20/09/2024 at 9:27 PM IST
ज़ेब्रा बनवासी मेधा छात्रवृति परीक्षा सम्पन्न दस दस छात्रो को मिलेगी छात्रवृति
Uncategorized

ज़ेब्रा बनवासी मेधा छात्रवृति परीक्षा सम्पन्न दस दस छात्रो को मिलेगी छात्रवृति

15/09/2024 at 10:17 PM IST
उधार के रूपए मांगने पर धमकी देने का आरोप, एसपी से शिकायत
Uncategorized

उधार के रूपए मांगने पर धमकी देने का आरोप, एसपी से शिकायत

21/06/2024 at 10:48 PM IST
भारत तेजी के साथ आगे बढ़ती नई अर्थव्यवस्था है:मुख्यमंत्री योगी
Uncategorized

भारत तेजी के साथ आगे बढ़ती नई अर्थव्यवस्था है:मुख्यमंत्री योगी

22/02/2024 at 9:39 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved