ADVERTISEMENT
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
Purvanchal Yug
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Purvanchal Yug
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर
  • All
  • Latest
  • Photos
  • Web Series
  • Video
  • Audio
Home राज्य उत्तर प्रदेश

देव दीपावली पर 15 लाख दियो से जगमग होगी काशी।

Er. S.K. Gupta by Er. S.K. Gupta
18/11/2021 at 11:25 PM IST
in उत्तर प्रदेश
0
2
SHARES
7
VIEWS
Share on WhatsappShare on TwitterShare on Facebook

वाराणसी। बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी 19 नवंबर को देव दीपावली पर दीपों की रोशनी से जगमग होगी। इस बार 15 लाख दीप की रोशनी से काशी को जगमग करने की तैयारी है। पूरी दुनिया में विख्यात बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी की देव-दीपावली को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग जुटा हुआ है। चेतसिंह घाट पर लेजर शो होगा और लेजर शो को भव्य आकार दिया जाएगा।

लजर शो में बाबा भोलेनाथ के श्लोकों और वैदिक मंत्रों को थीम को शामिल किया गया है।इसमें बाबा भोलेनाथ की विभिन्न भाव-भंगिमाएं प्रदर्शित होंगी और काशी की सांस्कृतिक झलक भी दिखाई देगी।इलेक्ट्रिक आतिशबाजी भी की होगी और इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को मिली है ।

आपको बता दें कि देव दीपावली पर न सिर्फ गंगा घाट बल्कि दूसरे छोर भी दीपों से जगमग होगा।देव दीपावली पर बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी के घाटों पर लाखों दीपों से जगमग होंगे। घाटों पर खूबसूरत सजावट से देवताओं के लिए मनाई जाने वाली देव दीपावली में लेजर शो भी आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा ।

पूरी दुनिया में विख्यात देव दीपावली को बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में भव्य तरीके से मनाया जाता है। इसे देखने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी की कला, संस्कृति और सभ्यता का नजारा युवा कलाकारों के सैंड आर्ट में देखने को मिलेगा।गोबर के दीपक से सजी गंगा घाटों की अलौकिक छवि और परंपरा भी दिखाई देगी।
अर्द्ध चंद्राकर घाटों की मनोरम छवि दीपों की जगमगाहट से नहा उठेगी। हर कण-कण में बाबा भोलेनाथ के होने का एहसास होगा। रामनगर के घाटों की तरफ से होने वाली इलेक्ट्रिक आतिशबाजी, राजा चेतसिंह घाट पर लेजर शो और एयर बैलून शो अलग भव्यता प्रदान करेंगे।मां गंगा की गोद में बहती धारा पर सजे हजारों नाव और बजड़ों से पर्यटकों को देव दीपावली की अनुपम छटा देखने को मिलेगी। 19 नवंबर की देव दीपावली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं

आयोजन को चाक-चौबंद बनाने के लिए नगर निगम की ओर से घाटों की साफ-सफाई का कार्य भी खत्म हो गया है।पूरे घाटों को दीपक की रोशनी से जगमग करने के लिए स्वयंसेवी संगठनों, गंगा समितियों और अन्य स्वयंसेवकों की टीम भी गठित कर ली गई है।
देव दीपावली पर घाटों के अनुपम दृश्य का साक्षी बनने के लिए दुनिया से पर्यटक कोरोना की बाध्यता के बाद भी चार्टर प्लेन से बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी आ रहे हैं।यह संख्या पहले के मुकाबले कम है। देशी पर्यटकों से होटलों में कमरे फुल हो गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन अलर्ट है ।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि देव दीपावली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।संबधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। सभी घाटों की ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।

Previous Post

देव दीपावली के पर्व पर 5 लाख दीपों से जगमग होगा संगम क्षेत्र।

Next Post

निषाद महापंचायत में पहुंचे सपा एमएलसी डॉ राजपाल कश्यप ।

Er. S.K. Gupta

Er. S.K. Gupta

पूर्वांचल का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज नेटवर्क

यह भी पढ़े

इलाज के लिए सुविधा और पैसे की कोई कमी नहीं : सीएम योगी
गोरखपुर

इलाज के लिए सुविधा और पैसे की कोई कमी नहीं : सीएम योगी

17/08/2025 at 4:37 PM IST
धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
गोरखपुर

धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

17/08/2025 at 2:01 PM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में होंगे सम्मिलित
गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में होंगे सम्मिलित

16/08/2025 at 10:09 PM IST
स्वतंत्रता दिवस पर गोरखपुर में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण, एकता-अखंडता का संकल्प
गोरखपुर

स्वतंत्रता दिवस पर गोरखपुर में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण, एकता-अखंडता का संकल्प

15/08/2025 at 9:13 PM IST
बिरंगी रोशनी में नहाए सरकारी भवन, स्वतंत्रता दिवस के जश्न को तैयार गोरखपुर
गोरखपुर

बिरंगी रोशनी में नहाए सरकारी भवन, स्वतंत्रता दिवस के जश्न को तैयार गोरखपुर

14/08/2025 at 10:04 PM IST
जिलाधिकारी दीपक मीणा: स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए
गोरखपुर

जिलाधिकारी दीपक मीणा: स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए

14/08/2025 at 10:01 PM IST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ms

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • E-Paper
  • Contact
  • About
  • Our Team

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved

No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • खेल
  • ज्योतिष
  • ई-पेपर

© 2023 PurvanchalYug   | All rights reserved